Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर छठ पर चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, 334 दंडाधिकारी और 48 त्वरित कार्रवाई दल तैनात नो एंट्री की धज्जियां उड़ाने वाले 51 ट्रकों पर परिवहन विभाग का डंडा, 4 लाख का जुर्माना 79 लाख की चोरी पर एफआईआर, अब कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था भी जांच के घेरे में खेलते-खेलते काल के गाल में समा गया ऋतिक, मासूम की मौत से उजड़ गई परिवार की दुनिया साथी के बिछड़ने से गमगीन हुआ चौसा पीएचसी, नम आंखों से दी अंतिम विदाई
Keshav Times

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत- अश्विनी चौबे

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत- अश्विनी चौबे

- सांसद सांस्कृतिक महोत्सव में लोकसभा क्षेत्र के 600 से अधिक स्कूली बच्चों ने लिया भाग, मिला पुरस्कार

- सड़क सुरक्षा एवं बक्सर के सांस्कृतिक ऐतिहासिक एवं आध्यात्मिक महत्व पर आयोजित हुआ था चित्रकारी एवं निबंध प्रतियोगिता 

- बेहतर प्रदर्शन करने वाले बच्चे अपने अभिभावकों के साथ आगामी संसद सत्र में संसद भवन का करेंगे भ्रमण

केटी न्यूज/बक्सर

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत- अश्विनी चौबे

केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे की पहल पर बक्सर के एमपी हाई स्कूल में स्कूली बच्चों में अपनी सभ्यता संस्कृति और अपने जिले के आध्यात्मिक सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक महत्व के लिए सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें बक्सर लोकसभा क्षेत्र के सभी विधानसभा क्षेत्रों से 602 स्कूली बच्चों ने भाग लिया। कार्यक्रम में मुख्य

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत- अश्विनी चौबे

अतिथि के रुप में स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री अश्विनी कुमार चौबे उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि बच्चे देश के कर्णधार हैं। नियमित अंतराल पर उनकी प्रतिभाओं को निखारने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इनमें सामाजिक कर्तव्यों के प्रति संवेदनशीलता देखकर अच्छा लगता है। बच्चे सड़क सुरक्षा, बक्सर के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत- अश्विनी चौबे

विषयों पर चित्रकारी और निबंध प्रतियोगिता में शामिल हुए। इस प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को अभिभावकों के साथ आगामी संसद सत्र में संसद भवन का भ्रमण कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमित अंतराल पर सांसद सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन करवाया जाएगा। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने बच्चों के साथ संवाद भी

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत- अश्विनी चौबे

किया। उनकी पढ़ाई के साथ अन्य रुचियों के बारे में जानकारी ली। इस दौरान बच्चों का उत्साह देखते बन रहा था। केंद्रीय मंत्री श्री चौबे ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर अध्यात्मिक एवं ऐतिहासिक रूप से महत्वपूर्ण शहर है। इसके बारे में

बच्चे देश का भविष्य, इनकी प्रतिभा को निरंतर निखारने की जरूरत- अश्विनी चौबे

वेद पुराणों से लेकर इतिहास के किताबों में सभी पढ़ते हैं। बच्चों में अपनी संस्कृति के प्रति लगाव हो तथा वे अपनी ऐतिहासिक स्थानों को जान समझ सके, इस ध्येय से इसका आयोजन किया गया था। उन्होंने सभी से मेरी माटी मेरा देश एवं हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने की अपील की।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।