वर्षों से जाम नाले की कराई सफाई, जलजमाव से ग्रामीणों को मिली राहत
प्रखंड के केसठ पंचायत अंतर्गत पश्चिमी शिवपुर गांव में वर्षों से जाम पड़े मुख्य नाले की सफाई गुरुवार को मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान के नेतृत्व में कराई गई। नाली जाम होने और कुछ स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा इसे बंद कर दिए जाने के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई थी।

--मुखिया गामा पहलवान बोले- जल्द बनेगा नया और ऊंचा नाला, होगी स्थायी व्यवस्था
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के केसठ पंचायत अंतर्गत पश्चिमी शिवपुर गांव में वर्षों से जाम पड़े मुख्य नाले की सफाई गुरुवार को मुखिया अरविंद कुमार यादव उर्फ गामा पहलवान के नेतृत्व में कराई गई। नाली जाम होने और कुछ स्थानों पर ग्रामीणों द्वारा इसे बंद कर दिए जाने के कारण जलजमाव की समस्या गंभीर हो गई थी। इससे नाली का पानी सड़क पर बह रहा था और ग्रामीणों के साथ राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।समस्या की जानकारी मिलने पर मुखिया गामा पहलवान मौके पर पहुंचे और स्वयं निगरानी करते हुए नाले की पूरी सफाई कराई।

साथ ही जिन स्थानों पर नाली को अवरुद्ध किया गया था, उन्हें भी तत्काल खुलवाया गया, जिससे पानी का निकास सुचारु रूप से शुरू हो गया।इस दौरान मुखिया ने कहा कि जलजमाव की समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि जल्द ही इस नाले को ऊंचा कर नए सिरे से मजबूत नाले का निर्माण कराया जाएगा, ताकि भविष्य में ग्रामीणों को इस परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।सफाई अभियान के दौरान स्वच्छता पर्यवेक्षक संजय बारी, असलम, आजाद, अशोक सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।

