Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

चिन्हित होने के बाद भी पकड़ से दूर है मंदिर में चोरी करने वाला

चिन्हित होने के बाद भी पकड़ से दूर है मंदिर में चोरी करने वाला

केटी न्यूज/डुमरांव

चिन्हित होने के बाद भी पकड़ से दूर है मंदिर में चोरी करने वाला

23 फरवरी की रात नगर के बसवनी मंदिर से चोरों ने एमप्लीफायर समेत कई अन्य सामानों की चोरी कर ली थी। इस मामले में मंदिर प्रबंधन द्वारा एफआईआर दर्ज कराए जाने के बाद जांच में जुटी पुलिस ने तीन दिन बाद ही चोरी गए तीन एमप्लीफायर को बंझू डेरा के फुदेना यादव के घर से बरामद किया था। पुलिस ने फुदेना के पुत्र रवि यादव को मंदिर में चोरी करने के आरोप में चिन्हित किया था।

चिन्हित होने के बाद भी पकड़ से दूर है मंदिर में चोरी करने वाला

लेकिन अभी तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। रवि की गिरफ्तारी नहीं होने से एक तरफ शहर के श्रद्धालुओं में आक्रोश है तो दूसरी तरफ चोरी के कई अन्य मामलों के उद्भेदन भी बाधित हो रहा है। बता दें कि उसके घर से बसवनी मंदिर से चोरी गए उपकरणों के अलावे कई अन्य जगहों से चोरी हुए सामान भी बरामद हुए थे।

चिन्हित होने के बाद भी पकड़ से दूर है मंदिर में चोरी करने वाला

जिसके बाद पुलिस को लगा था कि जल्दी ही चोरी के कई कांडो का उद्भेदन होगा। लेकिन आरोपित काफी शातिर निकला तथा अभी तक पुलिस के हाथ नहीं आया है। इस मामले में स्थानीय पुलिस उसके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। अपर थानाध्यक्ष संजीत कुमार शर्मा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपित की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी की गई है। उसे जल्दी ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।