लायंस क्लब ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा के पास सैकड़ो दीप जला व केक काट मनाई जयंती

लायंस क्लब ने महात्मा गाँधी की प्रतिमा के पास सैकड़ो दीप जला व केक काट मनाई जयंती

- लम्बी लड़ाई के बाद 1994 में स्थापित हुई थी प्रतिमा

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर लायंस क्लब ऑफ गैगेंज एवं गांधी विचार मंच के संयुक्त तत्वावधान में गांधी जयंती के संध्या काल में स्टेशन रोड स्थित कवलदह पार्क में स्थापित महात्मा गांधी के प्रतिमा के आसपास सैकड़ो दीप जलाकर दीपावली के रूप में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई। उक्त अवसर पर केक काटकर व मिठाई का वितरण किया गया। साथ ही पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनकी जयंती भी मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता लायंस क्लब ऑफ बक्सर गैंगेज के अध्यक्ष लाइन विनय कुमार एवम संचालन गांधी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष आयकर अधिवक्ता सुरेश संगम ने किया।

कार्यक्रम का उद्घाटन प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ महेंद्र प्रसाद एवं अधिवक्ता गणेश बरनवाल ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए लायन विनय कुमार ने कहा कि गांधी जयंती कार्यक्रम क्लब 1992 से निरंतर विभिन्न स्थानांे पर मनाते आ रहा है। वही गांधी विचार मंच के कार्यकारी अध्यक्ष ने मूर्ति स्थापना पर प्रकाश डालते हुए कहा कि 1994 मे स्थापित गांधी विचार मंच के गार्जियन व अध्यक्ष बक्सर के गांधी नाम से प्रख्यात समाजसेवी स्व जंग बहादुर राजपुरिया के नेतृत्व मे हमलोगांे ने एक लम्बी लड़ाई लड़ी थी। जिसके बाद तत्कालीन जिलाधिकारी अजय कुमार यादव के द्वारा स्थान उपलब्ध कराया गया। बाद में स्व. राजपुरिया अपने व्यक्गित दान के द्वारा गांधी जी की प्रतिमा को स्थापित करने में सफल हुए थे। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जिनके सत्य व अहिंसा के मार्ग पर देश आजाद हुआ। वे सादगी, स्वच्छता, प्रेम के संदेशवाहक थे। वही अधिवक्ता गणेश बरनवाल ने अपने संबोधन में कहा कि बक्सर के अभी

तत्कालीन जिला अधिकारी ने बक्सर के बीच रोड पर जो महापुरुष की मूर्तियां स्थापित है उसका सौन्दर्यीकरण कराया लेकिन महात्मा गांधी की मूर्ति जो किसी पथ पर व्यवधान नहीं पैदा किया और आज साइड में मूर्ति है वह जीर्णाेद्धार की बाट जोह रहा है। वही डॉ महेंद्र प्रसाद ने महात्मा गांधी के पद चिन्हों पर चलने का आह्वान किया। उक्त कार्यक्रम में लक्ष्मण प्रसाद जायसवाल, बी एन वर्मा, लायन अतुल मल्होत्रा, महेश प्रसाद जायसवाल, सुधीर सर्राफ, ऋषि निर्मल, बुलबुल, आशीष गुप्ता, रवि वर्मा, मनीष मिश्र, विराट मिश्र, दिनेश जायसवाल, निर्मल सिंह, इत्यादि लोग उपस्थित रहे।