Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

दिल्ली पहुंच कांग्रेस नेता डॉ. सत्येन्द्र ओझा ने पूर्व प्रधानमंत्री को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व बक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व संगठन सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा नई दिल्ली कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

दिल्ली पहुंच कांग्रेस नेता डॉ. सत्येन्द्र ओझा ने पूर्व प्रधानमंत्री को अर्पित किया श्रद्धा सुमन

केटी न्यूज/बक्सर  

बिहार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य व बक्सर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व संगठन सचिव डॉ. सत्येंद्र कुमार ओझा नई दिल्ली कांग्रेस कमेटी कार्यालय पहुंच पूर्व प्रधानमंत्री स्व. मनमोहन सिंह को श्रद्धा सुमन अर्पित किये।

पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. ओझा ने कहा कि स्व.मनमोहन सिंह दूरदर्शी व्यक्तित्व के नेता थे। उन्होंने कहा कि जब पूरी दुनिया आर्थिक मंदी के चपेट में थी तब भारत डॉ. मनमोहन सिंह के नेतृत्व में अर्थ जगत में अपना परचम लहरा रहा था। उन्होंने कहा कि उनकी राजनीतिक सूचिता आज के नेताओं के लिए अनुकरणीय है। वे उच्च कोटि के विद्वान, अर्थशास्त्र के अद्वितीय जानकार और कुशल प्रशासक थे। 

डॉ. ओझा ने कहा कि उनके निधन से पार्टी और देश को अपूरणीय क्षति पहुंची है। वे ऐसे व्यक्ति थे जो बिना बोले सबकुछ कर जाते थे। वे अपनी शालीनता, विद्वता, सूचिता तथा प्रशासकीय गुणों के कारण लंबे समय तक याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर से वे व्यक्तिगत रूप से मर्माहत है। श्री ओझा ने कहा कि आज के युग में उनके जैसा नेता मिलना कठिन है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।