
केटी न्यूज/नावानगर
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नावानगर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा के तहत सोमवार को परिवार नियोजन मेला का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन बीडीओ मनोज कुमार, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार तथा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. संजय कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. कमलेश कुमार ने कहा कि जनसंख्या नियंत्रण आज के समय की आवश्यकता है। बढ़ती जनसंख्या के कारण परिवार की समुचित देखभाल करना कठिन होता जा रहा है। इस दिशा में सामूहिक जागरूकता और उपायों को अपनाना अनिवार्य है।

मेले में परिवार नियोजन से संबंधित सभी अस्थायी और स्थायी साधनों की जानकारी देने हेतु अलग-अलग स्टॉल लगाए गए। मेला परिसर में माला-एन, पीपीआईयूसीडी, आईयूसीडी, अंतरा, छाया, निरोध सहित अन्य अस्थायी साधनों के स्टॉल लगाए गए थे। वहीं स्थायी साधनों के लिए अलग से काउंसलर की व्यवस्था की गई थी।

प्रत्येक काउंटर पर एएनएम और आशा कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगाई गई थी, जिन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों से आए पुरुषों और महिलाओं को परिवार नियोजन के लाभ एवं प्रयोग की विधियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।इस अवसर पर डॉ. संजय कुमार, बीएचएम रवि रंजन सिन्हा,

बीसीएम तस्लीम, बीसीओ चंदन कुमार, रविभूषण द्विवेदी, जीएनएम विकास कुमार, काउंसलर मौसम कुमार, प्रवीण मिश्रा, राजू रंजन पाठक, उपेंद्र पाण्डेय, अरुण कुमार शर्मा, नीलाभ कुमार सहित सभी एएनएम और आशा कार्यकर्ता उपस्थित थे।





टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।