Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नंदन गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों के आधा दर्जन जख्मी नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान
Keshav Times

बीएसएपी- 4 के प्रशिक्षु जवानों ने सीखा अगलगी से बचाव का तरीका, फायर ब्रिगेड ने आयोजित किया था माकड्रिल

बीएसएपी- 4 के प्रशिक्षु जवानों ने सीखा अगलगी से बचाव का तरीका, फायर ब्रिगेड ने आयोजित किया था माकड्रिल

- अग्निशमन विभाग के कर्मियों ने माकड्रिल कर बताए आग पर काबू पाने के तरीकें

केटी न्यूज/डुमरांव

हरियाणा फॉर्म स्थित बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस बल- 4 में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे प्रशिक्षु जवानों को अगलगी से बचाव के तरीके बताए गए। फायर ब्रिगेड द्वारा एक जागरूकता कैंप का आयोजन कर जवानों को आग से बचाव के तरीके बताए गए। इस दौरान उन्हें अग्निशमन के प्रकार एवं उपयोग पर विस्तार से जानकारी दी गई तथा मॉक ड्रिल कर उन्हें व्यवहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व

बीएसएपी- 4 के प्रशिक्षु जवानों ने सीखा अगलगी से बचाव का तरीका, फायर ब्रिगेड ने आयोजित किया था माकड्रिल

जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार व डुमरांव अनुमंडल के अग्निशमन पदाधिकारी बृजकुमार चौधरी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। दोनों पदाधिकारियों ने माकड्रिल के माध्यम से प्रशिक्षु जवानों को अग्निशमन से संबंधित कई बिंदुओं पर जानकारी दी और अगलगी से बचाव के तरीकों को सिखाया। जवानों तथा बीएसएपी -4 के अधिकारियों को अग्निकांड से बचाव के

बीएसएपी- 4 के प्रशिक्षु जवानों ने सीखा अगलगी से बचाव का तरीका, फायर ब्रिगेड ने आयोजित किया था माकड्रिल

लिए तत्पर रहने के प्रति जागरूकर भी किया गया। प्रशिक्षु जवानों तथा अधिकारियों ने फायर ब्रिगेड के इस प्रयास को सराहनीय बताते हुए कहा कि प्रशिक्षण में दी गई जानकारियां जीवन में बहुत काम आने वाली है। इस जानकारी के बाद समय रहते हम अग्निकांड की बड़ी दुर्घटना को रोक सकते हैं। मौके पर बीएसएपी- 4 के कमांडेंट वीणा कुमारी और एमपीटीसी के समादेष्टा सहित कई अधिकारी शामिल रहे। अग्निशमन पदाधिकारी ने कहा आमलोगों की सुरक्षा के लिहाज से माकड्रिल की प्रक्रिया अनवरत जारी रहेगी, ताकि आसानी पूर्वक आग पर काबू पाया जा सके।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।