Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

आजीवन कलम के सिपाहियों को सम्मान देते रहे प्रो. डॉ. ललन सिंह - डॉ. शशांक

हिन्दी साहित्य के प्रख्यात व डीके कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. ललन सिंह की चौथी पूण्य तिथि उनके पैतृक घर डुमरांव के लालगंज कड़वी में मनाई गई। इस दौरान एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों व समाजसेवियों को उनके परिजनों द्वारा अंग वस्त्र, कलम, डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया।

आजीवन कलम के सिपाहियों को सम्मान देते रहे प्रो. डॉ. ललन सिंह - डॉ. शशांक

- हिन्दी के प्रख्यात प्रोफेसर ललन सिंह की मनाई गई पुण्यतिथि, मौके पर पत्रकारों व समाजसेवियों को किया गया सम्मानित

केटी न्यूज/डुमरांव 

हिन्दी साहित्य के प्रख्यात व डीके कॉलेज के पूर्व प्रोफेसर डॉ. ललन सिंह की चौथी पूण्य तिथि उनके पैतृक घर डुमरांव के लालगंज कड़वी में मनाई गई। इस दौरान एक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पत्रकारों व समाजसेवियों को उनके परिजनों द्वारा अंग वस्त्र, कलम, डायरी आदि देकर सम्मानित किया गया। 

कार्यक्रम की शुरूआत गणमान्य लोगों ने दिवंगत श्री सिंह के तैल्य चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। अपने संबोधन में बक्सर जिला श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के अध्यक्ष डॉ. शशांक शेखर ने कहा कि दिवंगत प्रो. ललन सिंह डीके कॉलेज में हिन्दी के विभागाध्यक्ष थे। विद्यार्थियों को शिक्षा देने के साथ ही उन्हें हिन्दी के प्रति रुझान रखने की प्रेरणा भी देते थे।

आजीवन कलम के सिपाहियों को सम्मान देते रहे प्रो. डॉ. ललन सिंह - डॉ. शशांक

उनहोंने कहा कि प्रो. सिंह का अपने छात्रों के प्रति लगाव भी अप्रतिम था, वे अपने छात्रों को पुत्रवत मानते थे। उन्होंने कहा कि उनके जैसा विद्वान व हिन्दी से प्रेम करने वाला विरले ही मिलते है।वहीं, अन्य वक्ताओं ने उन्हें एक आदर्श शिक्षक बताया और कहा कि वे कुशल शिक्षक के साथ ही सामाजिक मुद्दों पर भी हमेशा मुखर रहते थे। वे समाज के हर वर्गों के लोगों के प्रति समादर रखते थे तथा जरूरतमंदों का खास ख्याल रखते थे। 

आजीवन कलम के सिपाहियों को सम्मान देते रहे प्रो. डॉ. ललन सिंह - डॉ. शशांक

बुद्धिजीवियों के साथ किसी भी विषयो पर गोष्ठी करते और हमेशा कलम के सिपाहियों को भावुकतापूर्ण सम्मान देते थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता उनके ज्येष्ठ पुत्र संतोष कुमार सिंह ने किया। जबकि संचालन श्रमजीवी पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष राजू कुमार ठाकुर द्वारा किया गया।

आजीवन कलम के सिपाहियों को सम्मान देते रहे प्रो. डॉ. ललन सिंह - डॉ. शशांक

इस समारोह में केशव टाइम्स ग्रुप के चेयरमैन अरविंद कुमार चौबे उर्फ चुन्नू चौबे, दैनिक जागरण पत्रकार अनिल ओझा, हिंदुस्तान पत्रकार अमरनाथ केशरी, रेडक्रॉस सोसाइटी के कार्यकारी सचिव शत्रुघ्न प्रसाद गुप्ता, संजय दयाल, डॉ रशीद हाशमी, ई. रमेश कुमार, राजनंदनी सिंह, उमेश कुमार, सोहराब कुरैशी सहित अन्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।