घर में सो रही किशोरी की विषैले सांप के डंसने से मौत

घर में सो रही किशोरी की विषैले सांप के डंसने से मौत

बड़हरा के सिन्हा ओपी क्षेत्र के सिन्हा गांव की घटना

केटी न्यूज/आरा

जिले के बड़हरा थाने के सिन्हा गांव में मंगलवार की सुबह विषैले सांप के डंसने से घर में सो रही 11 वर्षीया किशोरी की मौत हो गयी। मृत छात्रा सिन्हा गांव वार्ड नंबर 10 निवासी हंसराज यादव की बेटी प्रीति कुमारी थी। जो छठी कक्षा की छात्रा थी। 

उसके चाचा मनोज कुमार यादव ने बताया कि प्रीति सुबह घर में चारपाई पर अपने बहन के साथ सोई थी। उसी दौरान विषैले सांप ने उसे डंस लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ने लगी। उसके बाद उसे आनन-फानन में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल आया गया। जहां डाॅक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। लेकिन परिजन संतुष्टि के लिए

झाड़-फूंक कराने के लिए उसे यूपी के अमवा के सती माई ले गएं। वहां ओझा ने भी उसे देख मृत घोषित कर दिया। उसके बाद परिजन शव लेकर गांव पहुंचे। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करया। बताया जा रहा है कि किशोरी चार बहनों में तीसरे स्थान पर थी। उसके परिवार में मां चिंता देवी, बहन संगीता कुमारी, गुड़िया कुमारी और सोनाक्षी कुमारी है। घटना के बाद उसके घर में कोहराम मच गया है।