Thursday, 19 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

डीएम एसपी ने संयुक्त बैठक कर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

जिलाधिकारी अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने गुरूवार को संयुक्त रूप से गणतंत्र दिवस के आयोजन की तैयारियों की समीक्षा की। यह बैठक समाहरणालय परिसर स्थित सभाकक्ष में की गई।

डीएम एसपी ने संयुक्त बैठक कर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

डीएम एसपी ने संयुक्त बैठक कर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

केटी न्यूज/बक्सर

डीएम ने इस दौरान सभी मार्गों की साफ-सफाई के साथ चुना एवं ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव करने, मुख्य मार्गाे, चौक-चौराहों, प्रतिमा स्थलों पर साफ सफाई, तिरंगा लाइटों, देशभक्ति गीत के प्रबंध, गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का लाइव स्ट्रीमिंग, निर्धारित समय पर झंडोतोलन एवं झंडोतोलन के लिए कर्मी की प्रतिनियुक्ति, उत्कृष्ट कार्य करने वाले आम नागरिकों एवं कर्मियों का चयन का निर्देश दिए। वही, उन्होंने सभी निर्धारित रूट में लूज एवं लटके हुए तारों की मरम्मत करने का निर्देश बिजली कंपनी के कार्यपालक अभियंता को दिया है। 

डीएम एसपी ने संयुक्त बैठक कर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

जिला शिक्षा पदाधिकारी को गणतंत्र दिवस के अवसर पर राष्ट्रगान के लिए संबंधित विद्यालयों के छात्र-छात्राओं की टीमों का चयन करने का निर्देश दिया। वही, डीईओ को विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी निकालने का निर्देश दिया गया। प्रभात फेरी में वर्ग 9 से ऊपर के बच्चों को सम्मिलित करने का निर्देश दिया गया। अनुमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बक्सर सदर को निर्धारित मार्ग पर दंडाधिकारी पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया। सिविल सर्जन को एम्बुलेंस एवं चिकित्सा दल के प्रतिनियुक्ति करने का निर्देश दिया गया।

डीएम एसपी ने संयुक्त बैठक कर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलें में स्थित महापुरूषों व स्वतंत्रता सेनानियों की प्रतिमा पर माल्यार्पण की तैयारी के लिए नजारत उप समाहर्ता को निर्देश दिया गया। साथ ही सभी कार्यपालक पदाधिकारी बक्सर जिला को महापुरूषों की प्रतिमा के आस-पास पर्याप्त साफ-सफाई कराने का निर्देश दिया गया।

डीएम एसपी ने संयुक्त बैठक कर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

गणतंत्र दिवस के अवसर पर जिलें के वरीय पदाधिकारियों द्वारा विभिन्न महादलित टोलों में झंडोतोलन कार्यक्रम के लिए जिला कल्याण पदाधिकारी को रोस्टर बनाने का निर्देश दिया गया। महादलित टोले के संबंधित शिक्षक एवं विकास मित्र झंडोतोलन कार्यक्रम अपनी उपस्थिति में सम्पन्न कराएंगे। जिला कल्याण पदाधिकारी बक्सर एवं जिला शिक्षा पदाधिकारी बक्सर को प्रतिनियुक्त शिक्षक एवं विकास मित्रों के साथ बैठक कर आवश्यक निर्देश एवं प्रशिक्षण देंगे।

डीएम एसपी ने संयुक्त बैठक कर लिया गणतंत्र दिवस की तैयारियों की समीक्षा

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।