Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

नशे में धूत शराबी ने चालक को घोंप दिया चाकू

नशे में धूत शराबी ने चालक को घोंप दिया चाकू

- गंभीर रूप से जख्मी चालक का चल रहा इलाज, जांच में जुटी पुलिस

केटी न्यूज/आरा

जिला मुख्यालय स्थित नगर थाना अंतर्गत आनंद नगर में गुरुवार की रात नशे में धूत बदमाश ने एक ऑटो चालक को चाकू घोंप दिया। ठोकर लगने के बाद उसने ऑटो चालक पर ताबड़तोड़ दो जगहों पर चाकू मार दिया। चालक को पेट और दाहिनी कलाई के पास लगी है। इसमें चालक गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज कराया जा रहा है। जख्मी ऑटो चालक नवादा थाना क्षेत्र के शीतल टोला निवासी रामसूरत राम का बेटा रितिक कुमार है।

नशे में धूत शराबी ने चालक को घोंप दिया चाकू

इधर, घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई है। चालक रितिक कुमार ने बताया कि वह बस स्टैंड से  स्टेशन तक ऑटो चलाता है। गुरुवार की रात वह घर से ऑटो लेकर आनंद नगर जा रहा था। उस दौरान नशे में धुत एक युवक सड़क पर झूमते हुए चल रहा था। उस कारण ऑटो उससे सट गया। उस पर युवक गाली-गलौज करने लगा, जिसे लेकर उनके बीच कहासुनी हुई। उसके बाद उस युवक द्वारा चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया गया। इससे वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। उसके बाद परिजन द्वारा उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। पुलिस अपने स्तर से मामले की छानबीन कर रही है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।