डुमरांव आईटीआई में 19 मार्च को रोजगार चयन शिविर, तीन बड़ी कंपनियां लेंगी अभ्यर्थियों का चयन

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डुमरांव में 19 मार्च को रोजगार चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। यह पूरा चयन शिविर निःशुल्क होगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकें।

डुमरांव आईटीआई में 19 मार्च को रोजगार चयन शिविर, तीन बड़ी कंपनियां लेंगी अभ्यर्थियों का चयन

__ आईटीआई, 12वीं, डिप्लोमा व स्नातक उत्तीर्ण युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, सुबह 10 बजे तक पहुंचना अनिवार्य

केटी न्यूज/डुमरांव

राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) डुमरांव में 19 मार्च को रोजगार चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा। संस्थान के प्राचार्य मो० मसूद रशीद ने जानकारी देते हुए बताया कि इस शिविर में देश की तीन प्रतिष्ठित कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी। यह पूरा चयन शिविर निःशुल्क होगा, जिससे अधिक से अधिक अभ्यर्थी इसमें भाग लेकर रोजगार का अवसर प्राप्त कर सकें।प्राचार्य ने बताया कि इस शिविर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स, टाटा मोटर्स तथा क्वेस कॉर्प लिमिटेड कंपनी को आमंत्रित किया गया है। इन कंपनियों द्वारा विभिन्न शैक्षणिक योग्यता के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी द्वारा औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान उत्तीर्ण तथा 12वीं पास (केवल महिला अभ्यर्थी) के लिए चयन किया जाएगा, जिसमें वेतनमान लगभग 19,128 रुपये (कुल वेतन) निर्धारित है तथा कार्यस्थल तमिलनाडु होगा।वहीं टाटा मोटर्स कंपनी द्वारा आईटीआई एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को 14,649 रुपये के साथ 2,500 रुपये अतिरिक्त भत्ता दिया जाएगा तथा कार्यस्थल गुजरात के साणंद में होगा। इसके अलावा क्वेस कॉर्प लिमिटेड कंपनी द्वारा स्नातक, डिप्लोमा एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा, जिसमें वेतनमान लगभग 19,719 रुपये (कुल वेतन) निर्धारित है तथा कार्यस्थल कर्नाटक के कोलार में होगा।

यह रोजगार चयन शिविर औद्योगिक क्षेत्र से जुड़ी कंपनियों के लिए आयोजित किया जा रहा है, जिससे तकनीकी एवं सामान्य शिक्षा प्राप्त युवाओं को रोजगार के अवसर मिल सकें। प्राचार्य ने बताया कि सभी इच्छुक अभ्यर्थियों को 19 मार्च को सुबह 10 बजे तक संस्थान परिसर में उपस्थित होना अनिवार्य है।अभ्यर्थियों को अपने साथ आवश्यक दस्तावेज जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, जीवन-वृत्त (बायोडाटा), पासपोर्ट आकार का फोटो एवं सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र लेकर आना होगा। संस्थान प्रशासन ने युवाओं से अपील की है कि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपने भविष्य को संवारने की दिशा में कदम बढ़ाएं।