सब्जी लेकर लौट रहे पिता-पुत्र को रास्ते में रोककर मारपीट, पांच पर केस

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार मेन रोड पर सुधा डेयरी के समीप पिता-पुत्र के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। घटना 20 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। मामले में भरत पाव गांव निवासी अंकित कुमार पांडेय के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सब्जी लेकर लौट रहे पिता-पुत्र को रास्ते में रोककर मारपीट, पांच पर केस

__ जेब से रुपये निकालने और हर माह 25 हजार रंगदारी मांगने का लगाया आरोप, पुलिस जांच में जुटी

केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म।

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के कठार मेन रोड पर सुधा डेयरी के समीप पिता-पुत्र के साथ मारपीट और रुपये छीनने का मामला सामने आया है। घटना 20 सितंबर की शाम की बताई जा रही है। मामले में भरत पाव गांव निवासी अंकित कुमार पांडेय के आवेदन पर पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।पुलिस को दिए आवेदन में अंकित ने बताया है कि वह अपने पिता के साथ कठार बाजार से सब्जी खरीदकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुधा डेयरी के पास कुछ लोगों ने उनका रास्ता रोक लिया। आरोप है कि रास्ता रोकने के बाद उनके साथ गाली-गलौज की गई। विरोध करने पर आरोपितों ने पिता-पुत्र के साथ लाठी-डंडे से मारपीट शुरू कर दी।

अंकित का आरोप है कि मारपीट के दौरान उसकी जेब से 6,700 रुपये तथा उसके पिता की जेब से पांच रुपये निकाल लिए गए। इसके बाद आरोपितों द्वारा पिस्टल का भय दिखाते हुए हर माह 25 हजार रुपये देने की मांग की गई। रुपये नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दिए जाने का भी आरोप लगाया गया है।आवेदन के आधार पर पुलिस ने मितेश यादव, मिथलेश यादव, रत्न यादव उर्फ डब्बलू यादव सहित दो अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है। घटना में लगाए गए आरोपों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस आरोपितों की भूमिका और घटना के कारणों को लेकर भी जानकारी जुटा रही है।