चौसा बॉर्डर पर सख्ती: तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 186 लीटर विदेशी शराब जब्त

बिहार में लागू मद्य निषेध कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में रविवार को चौसा चेक पोस्ट पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जांच के दौरान एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है।

चौसा बॉर्डर पर सख्ती: तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 186 लीटर विदेशी शराब जब्त

केटी न्यूज/बक्सर :

बिहार में लागू मद्य निषेध कानून को प्रभावी बनाने के लिए उत्पाद विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है। इसी कड़ी में रविवार को चौसा चेक पोस्ट पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी, जब जांच के दौरान एक लग्जरी वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की गई। इस कार्रवाई से तस्करी के नेटवर्क पर बड़ा झटका लगा है।जानकारी के अनुसार, उत्पाद निरीक्षक प्रियंका कुमारी के नेतृत्व में चौसा चेक पोस्ट पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान टीम को एक टाटा सफारी संदिग्ध अवस्था में आती दिखी।

शक के आधार पर वाहन को रोककर जब उसकी गहन तलाशी ली गई, तो अंदर छिपाकर रखी गई अंग्रेजी शराब की खेप बरामद हुई।जांच में कुल 186.420 लीटर महंगी ब्रांड की शराब बरामद की गई। इसमें 750 एमएल की 88 बोतल रॉयल स्टेज, 180 एमएल की 495 बोतल आफ्टर डार्क, 180 एमएल की 135 बोतल सिग्नेचर और 180 एमएल की 39 बोतल रॉयल व्हिस्की शामिल हैं। शराब को बेहद चालाकी से वाहन में छिपाकर रखा गया था, ताकि जांच से बचा जा सके।मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसकी पहचान पटना जिले के धनरुआ थाना क्षेत्र के कैथी गांव निवासी आशीष कुमार के रूप में हुई है।

पूछताछ में उसने खुलासा किया कि शराब की यह खेप बनारस से पटना ले जाई जा रही थी।उत्पाद विभाग ने आरोपी के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस सख्ती के बाद क्षेत्र में सक्रिय शराब तस्करों के बीच हड़कंप मच गया है, जबकि विभाग ने साफ किया है कि अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।