साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नावानगर पुलिस ने मंगलवार को ‘साइबर मंगलवार’ अभियान चलाया। अभियान के तहत नावानगर थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय नावानगर, कन्या मध्य विद्यालय महादेवगंज और अनुसूचित जाति कन्या मध्य विद्यालय केसठ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

साइबर ठगी से बचाव के लिए छात्राओं को किया जागरूक

__ साइबर मंगलवार अभियान में पुलिस ने बताए ऑनलाइन अपराध से बचने के उपाय

केटी न्यूज। नावानगर

साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच छात्र-छात्राओं को जागरूक करने के उद्देश्य से नावानगर पुलिस ने मंगलवार को ‘साइबर मंगलवार’ अभियान चलाया। अभियान के तहत नावानगर थाना क्षेत्र के कन्या मध्य विद्यालय नावानगर, कन्या मध्य विद्यालय महादेवगंज और अनुसूचित जाति कन्या मध्य विद्यालय केसठ में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। पुलिस अधिकारियों ने छात्राओं को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों की जानकारी देते हुए सतर्क रहने की अपील की।थाना प्रभारी प्रफुल्ल कुमार ने कहा कि साइबर अपराधी लोगों को झांसे में लेने के लिए नए-नए तरीके अपना रहे हैं। अनजान नंबर से आने वाले फोन, बैंक अधिकारी बनकर ओटीपी मांगना, इनाम का लालच देना, संदिग्ध लिंक भेजना तथा सोशल मीडिया अकाउंट हैक करना साइबर ठगी के प्रमुख तरीके हैं।

उन्होंने छात्राओं से कहा कि किसी भी अनजान व्यक्ति के साथ ओटीपी, पासवर्ड, बैंक संबंधी जानकारी या निजी दस्तावेज साझा नहीं करें।पुलिस ने छात्राओं को यह भी समझाया कि सोशल मीडिया पर निजी जानकारी और तस्वीरें साझा करते समय सावधानी बरतें। किसी प्रकार की साइबर ठगी, ब्लैकमेलिंग, छेड़छाड़ या अन्य अपराध का शिकार होने पर चुप रहने के बजाय तत्काल पुलिस को सूचना दें। कार्यक्रम में छात्राओं को डायल 112 समेत अन्य पुलिस हेल्पलाइन की जानकारी दी गई। पुलिस अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि शिकायत मिलने पर संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई की जाएगी। इस दौरान छात्राओं ने साइबर अपराध से जुड़े सवाल पूछे, जिनका अधिकारियों ने सरल उदाहरणों के माध्यम से जवाब दिया। कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के साथ विद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाएं और छात्राएं मौजूद रहीं।