गरीबों के लिए भोजन बैंक बना सेवा और संवेदना का केंद्र

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर की ओर से सेवा का 72वां सप्ताह आयोजित किया गया। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को प्रसाद स्वरूप निःशुल्क भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।

गरीबों के लिए भोजन बैंक बना सेवा और संवेदना का केंद्र

__ 72वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन, समाजसेवियों ने श्रमदान व सहयोग देकर सेवा कार्य को बढ़ाया

केटी न्यूज/बक्सर। 

रविवार को भागीरथी सहयोग सेवा संस्थान के तहत संचालित भोजन बैंक बक्सर की ओर से सेवा का 72वां सप्ताह आयोजित किया गया। बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर में आयोजित कार्यक्रम में गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को प्रसाद स्वरूप निःशुल्क भोजन कराया गया। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने श्रमदान कर सेवा कार्य में सहभागिता निभाई।कार्यक्रम का संचालन पंचायत सचिव कुंदन कुमार, अधिवक्ता कुमार मानवेन्द्र एवं मदन मोहन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर श्रमदान करने पहुंचे मो. एम. आलम (पप्पू), संजय वर्मा, गुंजन सिंह एवं संतोष राय ने संस्थान के सेवा कार्य की सराहना करते हुए कहा कि जरूरतमंदों को भोजन उपलब्ध कराने की यह पहल समाज के लिए प्रेरणादायी है।

संस्थान के मार्गदर्शन मंडल के शिक्षक अजित कुमार (बालाजी), मुस्ताक, शिक्षक अर्जुन सिंह एवं मनोज गुप्ता ने कहा कि भोजन बैंक के कार्य को और बेहतर बनाने के लिए समाज के सभी वर्गों का सुझाव एवं सहयोग जरूरी है। उन्होंने लोगों से सेवा कार्य से जुड़ने और अपनी क्षमता के अनुसार सहयोग करने की अपील की। इसके लिए संस्थान की ओर से संपर्क नंबर 9122198492 भी जारी किया गया।दिव्यांग संघ बक्सर के जिलाध्यक्ष जीतेन्द्र ठाकुर, अधिवक्ता राज कुमार श्रीवास्तव एवं अधिवक्ता राजेश यादव ने कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यक्रमों को निरंतर सहयोग मिलना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों तक भोजन पहुंचाया जा सके।

संस्थान को आर्थिक सहयोग देने वालों में शिवानंद उपाध्याय (उपाध्यापुर), राजेश सिंह (मुन्ना सिंह), अनिल कुमार सेठ एवं अजित कुमार शामिल रहे। संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) ने सभी सहयोगकर्ताओं एवं श्रमदान करने वालों के प्रति आभार जताया। मार्गदर्शन टीम के चंदू सिंह, श्रयांस मिश्रा, शिवम राय, गोलू जी एवं प्रमोद केशरी समेत अन्य सदस्यों ने भी आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।कार्यक्रम के दौरान गोलू शर्मा एवं शिवम राय के नेतृत्व में भोजन बैंक की टीम ने पूर्व की भांति गौ ग्रास के माध्यम से गोसेवा भी की। इस दौरान अधिवक्ता अकरम, भुआली वर्मा, ललन राम एवं दीनानाथ ने भोजन बैंक को निरंतर संचालित रखने में सहयोग करने वाले सभी लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

संस्थान के भुआली वर्मा, अजित वर्मा, मार्गदर्शन टीम के संजय वर्मा एवं राजेश गुप्ता (सेठजी), सुशील वर्मा, अभी वर्मा, श्रयांश वर्मा, नवीन वर्मा एवं दीनानाथ प्रसाद ने लोगों से अगले रविवार को सुबह नौ बजे बक्सर रेलवे स्टेशन परिसर पहुंचकर जरूरतमंदों को भोजन कराने और सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की।संस्थान के सचिव राजीव कुमार (जीरो) ने कहा कि “नर सेवा ही नारायण सेवा” के भाव के साथ भोजन बैंक का यह अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने आम लोगों से तन, मन और धन से सहयोग कर इस सेवा अभियान को मजबूत बनाने का आग्रह किया।