Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
लोक आस्था के रंग में रंगा बक्सर, महिलाओं ने जीवंत रखी सदियों पुरानी परंपरा छठ से पहले चौसा के चार घाटों पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मानी बदहाली बैरी गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, गोलीबारी में तीन घायल भक्ति संगीत और नृत्य की प्रस्तुतियों से भक्तिमय हुआ दीपावली महोत्सव, देर रात तक झूमते रहे दर्शक मुरार की माटी के लाल को नमन, अब राष्ट्रीय पहचान दिलाने की उठी आवाज छठ की तैयारियों को लेकर प्रशासन सख्त, घाटों से लेकर शहर की सफाई तक पर नजर बक्सर के 1.84 लाख पेंशनधारियों के खाते में पहुंची पेंशन की राशि 85 साल पुरानी परंपरा में गूंजे पहलवानों के दांव-पेंच, चार मिनट में बाबा लाडी ने दिल्ली के सन्नी को दी पटखनी परासी गांव में नहाने के दौरान 42 वर्षीय लालबाबू सिंह की डूबकर मौत, काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने बाहर निकाला शव पूर्व के विवाद में दो लोगों पर लाठी-डंडों से हमला, एक का सिर फटा तो दूसरे का हाथ टूटा पति और सास के घर से निकलते ही महिला की संदिग्ध मौत, नौ माह का मासूम हुआ बेसहारा बिस्कोमान गोदाम के पास देर रात शव मिलने से मचा हड़कंप, 35 वर्षीय युवक की नहीं हो सकी पहचान; पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज
Keshav Times

लड़कियों में है असीमित क्षमताएं व प्रतिभा - आनंद नंदन सिंह

लड़कियों में है असीमित क्षमताएं व प्रतिभा - आनंद नंदन सिंह

- अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर विधिक सेवा प्राधिकार ने मेधावी छात्राओं को किया पुरस्कृत

- जिले भर में मनाया गया अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस

केटी न्यूज/बक्सर

लड़कियों में है असीमित क्षमताएं व प्रतिभा - आनंद नंदन सिंह

बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश बुधवार को व्यवहार न्यायालय, बक्सर स्थित विधिक सेवा सदन में वर्ल्ड गर्ल चाइल्ड डे मनाया गया। इस अवसर पर विविध क्षेत्रों कला, नृत्य, शिक्षा, खेलकूद, चित्रकला, निबंध लेखन, आदि प्रतियोगिता में जिले में औव्वल आने वाली व जिले का नाम रौशन करने वाली मेधावी बच्चियों को प्रशस्ति पत्र देकर जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आनंद नंदन सिंह ने उन्हें सम्मानित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि यह एक ऐसा दिन है जब हम दुनिया भर में लड़कियों की अविश्वसनीय क्षमता, ताकत और प्रतिभा का सम्मान करने के लिए एक साथ मंच पर आते हैं। लड़कियाँ सिर्फ हमारे समाज का हिस्सा नहीं हैं। वे इस समाज के दिल के दर्शन हैं। उनमें असीमित क्षमता है और हमें इसे फलने-फूलने में सहयोगी बनना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्वीकार करना निराशाजनक है कि 21वीं सदी में भी कई लड़कियों को भेदभाव, हिंसा और असहजता का सामना करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि शिक्षा लड़कियों को बोस्टन बनाने की कुंजी है। शिक्षा के माध्यम से वे गरीबी, अज्ञानता और पूर्वाग्रह से मुक्त हो सकती हैं।

लड़कियों में है असीमित क्षमताएं व प्रतिभा - आनंद नंदन सिंह

उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस का विषय लड़कियों को उनकी महत्वाकांक्षाओं को प्राप्त करने और लैंगिक समानता को बढ़ावा देने में सहायता करना है। जब महिलाएं और लड़कियां नेतृत्व करंेगी तो वे अपना नजरिया बदल सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम एक ऐसी दुनिया बनाने के लिए हाथ मिलाएं जहां हर लड़की बड़े सपने देख सके, ऊंचे लक्ष्य रख सके और अपनी पूरी क्षमता हासिल कर सकंे। वहीं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी सह विधिक सेवा के प्रभारी सचिव देवराज ने भी अपने विचार रखेें। मौके पर राष्ट्रीय जूनियर वुशु प्रतियोगिता में तृतीय स्थान पाने वाली प्रियांशु, पूजा, माया, वूशु प्रतियोगिता में ही सहभागिता पदक पाने वाली लक्ष्मी कुमारी, सीनियर राष्ट्रीय वूशु प्रतियोगिता में सहभागिता पदक पाने वाली निभा कुमारी, राज्य स्तरीय विद्यालय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाने वाले सृष्टि राज, द्वितीय स्थान पाने वाली कीर्ति कुमारी, ओपन राष्ट्रीय हॉकी प्रतियोगिता में सहभागिता पदक प्राप्त करने वाली अदिति सिंह, समीक्षा कुमारी को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। बिहार राज्य शिक्षा परियोजना परिषद,

लड़कियों में है असीमित क्षमताएं व प्रतिभा - आनंद नंदन सिंह

कला उत्सव 2023 में जिला स्तर पर चयनित प्रतिभागियों में ज्योति, चांदनी रोशन, कुसुम, जूही, नैना, पलक, पूजा, प्रिया, नंदिनी, सोनाली, सुप्रिया, शैली मौर्य, रुचि, काजल, दीपिका, सलोनी, सलोनी पांडेय, रिचा कुमारी। जूनियर प्रतिभागियों में अल्मा किड्स स्कूल के विद्यार्थी जिन्होंने चित्रकला, नृत्य एवं संगीत में प्रथम स्थान पाया उनमें दिशा, आराध्या पंडित, तेजस्विनी, शिवांगी वर्मा, शंभवी सिंह, उन्नति, समृद्धि, शानवी श्रीवास्तव, गौरी उपाध्याय आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर प्रधान न्यायाधीश, आशुतोष कुमार झा, अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश, दीपक भटनागर, मनोज कुमार द्वितीय, विवेक राय, मनकामेश्वर प्रसाद चौबे, प्रभाकर दत्त मिश्रा, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी नेहा त्रिपाठी, शुभम त्रिपाठी, गौरव कुमार सिंह, प्रतीक मिश्र आदि मौजूद थे।  

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।