Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

मांगो के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

मांगो के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

मांगो के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

केटी न्यूज/बक्सर

स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने बिहार चिकित्सा एवं जन स्वास्थ्य कर्मचारी संघ महिला उप समिति के बैनर तले शनिवार को सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष दस सूत्री मांगो को लेकर प्रदर्शन किया गया। जिसमें जिला के सभी प्रखण्डो से महिला एवं पुरुष कर्मचारी धरना प्रदर्शन में भाग लिए। प्रदर्शन राज्य समिति के निर्देश पर दिया गया। प्रदर्शन के पश्चात आयोजित सभा को संबोधित करते हुए जिला मंत्री आनंद सिंह ने कहा कि संविदा पर कार्यरत जीएनएम तथा एएनएम की सेवा नियमित की जाए।

मांगो के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

बिहार राज्य नर्सिंग काउंसिल के निबंधक का स्थाई चयन कराए बगैर नर्सिंग काउंसिल के चुनाव की प्रक्रिया पर रोक लगाते हुए त्रुटिपूर्ण प्रकाशित मतदाता सूची को संशोधित करते हुए नर्सिंग कौशल में निबंधित बीएससी नर्सिंग का नाम मतदाता सूची में शामिल किया जाए। संविदा एवं आउटसोर्सिंग पर कार्यरत महिला कर्मियों को दो दिन का प्राकृतिक अवकाश देने की व्यवस्था कर की जाए। जीएनएम, एएनएम, सिस्टर ट्यूटर के रिक्त पदों को अभिलंब स्थाई नियुक्ति के द्वारा भरा जाए।

मांगो के समर्थन में स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने सिविल सर्जन कार्यालय के समक्ष किया प्रदर्शन

सभी को पूर्ण पेंशन दिया जाए तथा सीमांत लाभ एवं प्रोन्नति के लिए संविदा की अवधि की गणना किया जाए। सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया है। प्रदर्शन में संयुक्त मंत्री लाल बाबू राम और राज्य संघर्ष उपाध्यक्ष मनोज राय, शशि कुमार, विकास सिंह अनिता देवी, ममता कुमारी, मालती कुमारी, सीमा कुमारी, प्रीति कुमारी, प्रशांत कुमार श्रीवास्तव एवम जिला के तमाम कर्मचारीगण ने भाग लिया और प्रदर्शन को सफल बनाते हुए बक्सर सिविल सर्जन को 10 सूत्री माँग पत्र को सौंपा गया।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।