खबर का असर : पुराना भोजपुर चौक फिर रोशन, खबर के बाद हरकत में आया नगर परिषद
पुराना भोजपुर मुख्य चौक पर करीब दस दिनों से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट आखिरकार दुरुस्त हो गई। हाईमास्ट लाइट की खराबी को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया। टीम ने खराबी को दूर कर हाईमास्ट लाइट को फिर से चालू कर दिया।

__ दशहरा से पहले हाईमास्ट लाइट की खराबी दूर, शाम ढलते ही रोशनी से जगमगाने लगा मुख्य चौक
केटी न्यूज/डुमरांव।
पुराना भोजपुर मुख्य चौक पर करीब दस दिनों से खराब पड़ी हाईमास्ट लाइट आखिरकार दुरुस्त हो गई। हाईमास्ट लाइट की खराबी को लेकर खबर प्रकाशित होने के बाद नगर परिषद ने मामले को गंभीरता से लिया और त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी टीम को मौके पर भेज दिया। टीम ने खराबी को दूर कर हाईमास्ट लाइट को फिर से चालू कर दिया। इसके साथ ही शाम ढलते ही अंधेरे में डूब जाने वाला मुख्य चौक अब दोबारा रोशनी से जगमगाने लगा है।दरअसल, हाईमास्ट लाइट खराब रहने के कारण पुराना भोजपुर मुख्य चौक पर रात के समय पर्याप्त रोशनी नहीं रह रही थी। यह इलाका व्यावसायिक दृष्टि से महत्वपूर्ण होने के साथ-साथ आसपास के गांवों से आने-जाने वाले लोगों के लिए भी प्रमुख केंद्र है।

शाम के बाद अंधेरा बढ़ने से दुकानदारों, राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था। स्थानीय लोगों ने सुरक्षा को लेकर भी चिंता जताई थी।मामले को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद नगर परिषद के ईओ राहुल धर दुबे ने इसे गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीम को तत्काल कार्रवाई का निर्देश दिया। इसके बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर हाईमास्ट लाइट की तकनीकी खराबी को ठीक किया और उसे चालू कर दिया।लाइट के चालू होते ही स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने राहत की सांस ली। पूर्व सरपंच प्रतिनिधि भरत चौधरी समेत स्थानीय युवाओं ने नगर परिषद की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि दशहरा पर्व नजदीक है। पर्व के दौरान बाजार में भीड़ बढ़ेगी। ऐसे में मुख्य चौक पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था लोगों की सुविधा के साथ सुरक्षा के लिहाज से भी बेहद जरूरी है। लोगों ने उम्मीद जताई कि नगर परिषद सार्वजनिक प्रकाश व्यवस्था के नियमित रखरखाव पर भी लगातार ध्यान देगी।

