Tuesday, 24 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एनएच-922 पर गोवंश तस्करी की आशंका, युवकों ने घेराबंदी कर पकड़ी पिकअप त्योहारों की रौनक खत्म, गोला रोड में अब भी अंधेरे का राज खेत में धान की कटनी से खुली उत्पादन की तस्वीर, 28.440 क्विंटल प्रति हेक्टेयर मिली औसत उपज सात समंदर पार से आए मेहमानों से गुलजार हुआ 52 बीघा का ऐतिहासिक डिहरा पोखरा स्वच्छता व्यवस्था को लेकर पंचायत सरकार भवन में हुई बैठक, नियमों के उल्लंघन पर होगी कानूनी कार्रवाई बिहार के विकास को लगा ‘डबल इंजन’ का दम, 34 हजार करोड़ की 227 परियोजनाओं की सौगात_ आनंद दो दशक से अनवरत जल रही पंचदीप की ज्योति, कंजिया धाम में उमड़ती है श्रद्धालुओं की आस्था अमसारी लूटकांड का एक और राजदार पुलिस के हत्थे चढ़ा, तीसरी गिरफ्तारी से खुला नेटवर्क ऑनलाइन सीएसपी केंद्र के लिए मांगे 50 हजार, नहीं मिले तो विवाहिता की हत्या का आरोप एनएच-922 पर काल बनकर दौड़ा अज्ञात वाहन, सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत भोजन बैंक के 85वें सप्ताह में जरूरतमंदों को कराया गया निःशुल्क भोजन मिट्टी हटते ही दूर हुई जलजमाव की मुसीबत, अब नाली निर्माण से मिलेगी स्थायी राहत
Keshav Times

टेलर और ट्रक की टक्कर में टेलर चालक की मौत, सहचालक घायल; चालक फरार

बिक्रमगंज-डिहरी मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के जमुआ पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह लगभग चार बजे एक टेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

टेलर और ट्रक की टक्कर में टेलर चालक की मौत, सहचालक घायल; चालक फरार

केटी न्यूज़/रोहतास

काराकाट (रोहतास): बिक्रमगंज-डिहरी मुख्य पथ पर थाना क्षेत्र के जमुआ पेट्रोल पंप के समीप सोमवार की सुबह लगभग चार बजे एक टेलर और ट्रक के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में टेलर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक सहचालक घायल हो गया। 

मृतक चालक, 40 वर्षीय छोटू चौहान, देवरिया जिले के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पुरैनी गांव का निवासी था। घायल सहचालक अवधेश चौहान, भी देवरिया जिले के भगवानपुर गांव का निवासी है। 

घटना की जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष फूलदेव चौधरी अपने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सासाराम भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि घायल सहचालक को गोडारी सीएचसी में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। 

पुलिस ने मृतक और घायल के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है। हाइड्रा क्रेन की मदद से टेलर और ट्रक को सड़क से हटा दिया गया है और उन्हें पुलिस की निगरानी में रखा गया है। उल्लेखनीय है कि ट्रक चालक और सहचालक घटना के बाद मौके से फरार हो गए।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।