Wednesday, 18 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
डुमरांव में पीएनजी कनेक्शन की सुस्त रफ्तार पर डीएम सख्त, 498 मीटरों में महज 20 चालू शिक्षकों की जवाबदेही तय, प्रशस्त एप से लेकर ओलंपियाड तक की तैयारी तेज पंचकोशी मेले की तैयारियों को विधायक आनंद मिश्रा ने परखा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश बिजली चोरी पर विभाग का शिकंजा, तीन लोगों पर 33 हजार रुपये से अधिक का जुर्माना अक्षय नवमी पर आस्था और परंपरा का दिखा संगम, भक्तिमय हुआ माहौल: पल्स पोलियो अभियान की सफलता को लेकर टास्क फोर्स कमेटी की बैठक, 14 टीमें गठित मेडिकल कॉलेज की सुरक्षा में बड़ी सेंध, 79 लाख के एच-बीम गायब; 10 दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ माता-पिता की स्मृति को जनसेवा से जोड़ प्रदीप जायसवाल ने पेश की मिसाल, निःशुल्क नेत्र शिविर शुरू संघर्ष की राह से अंतरराष्ट्रीय फलक तक, चंदन-चांदनी ने बढ़ाया बक्सर का मान गांव की गली में शराब की खेप खपाने की थी तैयारी, पुलिस ने मंसूबों पर फेरा पानी सरकारी जमीन पर बसेरा और बदहाल परिसंपत्तियों का होगा कायाकल्प, डीएम ने तय की जवाबदेही अब शाम में भी संवरेगा गरीब बच्चों का भविष्य, बक्सर में ‘संकल्प संध्या’ शुरू
Keshav Times

साथ पकड़े गए एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराने वाला प्रेमी जोड़ा

साथ पकड़े गए एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराने वाला प्रेमी जोड़ा

केटी न्यूज/ बक्सर

एक दूसरे पर संगीन आरोपो का मुकदमा दर्ज कराने के बावजूद प्रेमी जोड़ा पति-पत्नी के रूप में साथ रह रहे थे। इस बात का खुलासा बक्सर महिला थाना की पुलिस ने प्रेमी जोड़े को पटना से गिरफ्तार कर किया है। धमाका कोर्ट में प्रस्तुत किया गया जहां युवती को उसके परिजनों के साथ जबकि उसके नाबालिग प्रेमी को जेल भेज दिया गया है। इस दिलचस्प मामले का खुलासा होने के बाद पुलिस महकमें में

साथ पकड़े गए एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराने वाला प्रेमी जोड़ा

पूरे दिन इसकी चर्चा होते रही। मिली जानकारी के अनुसार बक्सर मुनीम चौक की एक युवती ने रोहतास जिले के दावत थाना क्षेत्र के एक नाबालिग पर दुष्कर्म का आरोप लगा एफआईआर दर्ज कराई थी। वही किशोर के पिता ने भी दावथ थाने में युवती तथा उसके परिजनों पर किशोर के अपहरण का एफआईआर दर्ज कराया था। इस मामले की जांच में जुटी बक्सर महिला थाने की

साथ पकड़े गए एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराने वाला प्रेमी जोड़ा

थाना अध्यक्ष कंचन कुमारी को तकनीकी साधनों तथा मुखबिर से आरोपी किशोर के पटना के बुद्धा कॉलोनी स्थित एक अपार्टमेंट में रहने की जानकारी मिली। इसके बाद थाना अध्यक्ष ने पुलिस टीम के साथ उसे गिरफ्तार करने के लिए उक्त चिन्हित

साथ पकड़े गए एक दूसरे पर एफआईआर दर्ज कराने वाला प्रेमी जोड़ा

अपार्टमेंट के एक फ्लैट में छापेमारी की। तो वहा आरोपी किशोर के साथ ही पीड़ित युवती भी मिल गई। दोनो वहा नाम बदल पति पत्नी के रूप में रह रहे थे। जिसे देख महिला थाने के पुलिस भौचक रह गई। महिला थाना की थानाध्यक्ष कंचन ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि रोहतास पुलिस को भी इस गिरफ्तारी की जानकारी दी गई है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।