बनकट में एसआई रविशंकर पांडेय की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई, 293 लीटर शराब जब्त

शराब तस्करी के खिलाफ डुमरांव पुलिस की कार्रवाई में एसआई रविशंकर पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर बनकट गांव में की गई छापेमारी के दौरान एक मकान से 34 कार्टून में रखी कुल 293.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

बनकट में एसआई रविशंकर पांडेय की अगुवाई में बड़ी कार्रवाई, 293 लीटर शराब जब्त

__ गुप्त सूचना पर मकान में छापेमारी, 34 कार्टून विदेशी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार; नेटवर्क के बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंक खंगाल रही पुलिस

केटी न्यूज/डुमरांव। 

शराब तस्करी के खिलाफ डुमरांव पुलिस की कार्रवाई में एसआई रविशंकर पांडेय की अगुवाई में पुलिस टीम ने बड़ी सफलता हासिल की है। गुप्त सूचना के आधार पर बनकट गांव में की गई छापेमारी के दौरान एक मकान से 34 कार्टून में रखी कुल 293.76 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मौके से एक कथित तस्कर को भी गिरफ्तार किया है।जानकारी के अनुसार, थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा को शराब की खेप जमा होने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद उनके निर्देश पर एसआई रविशंकर पांडेय के नेतृत्व में पुलिस बल ने बनकट गांव स्थित मकान पर दबिश दी। पुलिस टीम ने मकान की तलाशी ली तो अलग-अलग कार्टून में छिपाकर रखी गई भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई। जब्त शराब में 8 पीएम ब्रांड की बोतलें भी शामिल हैं।

पुलिस की इस कार्रवाई में रमेश कुमार हलवाई उर्फ टिंकू को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के बाद उसके खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस अब बरामद शराब की खेप के स्रोत और उसके संभावित खरीदारों का पता लगाने में जुटी है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा के अनुसार, तस्करी के पूरे नेटवर्क के बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंक की जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि शराब कहां से लाई गई थी और इसे किन इलाकों में खपाने की तैयारी थी।पुलिस की इस कार्रवाई से शराब तस्करों के खिलाफ पुलिस की सक्रियता को एक बार फिर उजागर किया है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के भंडारण और तस्करी के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।