केसठ फीडर की बिजली मंगलवार को तीन घंटे रहेगी बंद

केसठ फीडर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार, 6 अक्टूबर को तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 33 केवी केसठ फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक केसठ पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।

केसठ फीडर की बिजली मंगलवार को तीन घंटे रहेगी बंद

__ रिले पैनल में खराब रिले बदलेगा विभाग, दोपहर 12 से शाम 3 बजे तक आपूर्ति रहेगी बाधित

केटी न्यूज/डुमरांव।

केसठ फीडर की विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए मंगलवार, 6 अक्टूबर को तीन घंटे का शटडाउन लिया जाएगा। इस दौरान 33 केवी केसठ फीडर से जुड़े उपभोक्ताओं को बिजली संकट का सामना करना पड़ेगा। विभाग के अनुसार दोपहर 12 बजे से शाम 3 बजे तक केसठ पावर सब स्टेशन से जुड़े सभी इलाकों में बिजली आपूर्ति पूरी तरह बंद रहेगी।डुमरांव स्थित 132/33 केवी ग्रीड उपकेंद्र में 33 केवी केसठ फीडर के रिले पैनल में खराब हुए रिले को बदलने का काम किया जाना है। तकनीकी खराबी के कारण भविष्य में आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका को देखते हुए विभाग ने मरम्मत कार्य के लिए निर्धारित अवधि में फीडर बंद रखने का निर्णय लिया है।

शटडाउन के कारण केसठ पीएसएस से जुड़े गांवों के घरेलू उपभोक्ताओं के अलावा दुकानदारों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों और संस्थानों को भी परेशानी झेलनी पड़ सकती है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली आधारित जरूरी कार्य दोपहर 12 बजे से पहले निपटा लें और आवश्यक वैकल्पिक व्यवस्था रखें।सहायक कार्यपालक अभियंता, संचरण अवर प्रमंडल डुमरांव कुमार अभिषेक ने बताया कि मरम्मत कार्य पूरा होते ही आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से निर्धारित अवधि में सहयोग की अपील की है।