Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

पगड़ी उतरवाकर 'सम्राट चौधरी' तोड़ेंगे अपना प्रण

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतराने की घोषणा कर दी है।

पगड़ी उतरवाकर 'सम्राट चौधरी' तोड़ेंगे अपना प्रण
Samrat Chaudhary

केटी न्यूज़/पटना

बिहार के उप मुख्यमंत्री और भाजपा नेता सम्राट चौधरी ने अपनी पगड़ी उतराने की घोषणा कर दी है।लोकसभा चुनाव से पहले नीतीश कुमार ने एनडीए का साथ छोड़कर आरजेडी का साथ पकड़ लिया था, जिसके बाद सम्राट चौधरी ने ये प्रण किया था कि नीतीश कुमार को पद से हटाकर ही अपनी पगड़ी खोलेंगे।हालांकि लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने एनडीए के साथ ही चुनाव लड़ा। ऐसे में अब सम्राट चौधरी अयोध्या में अपनी पगड़ी खोलेंगे। 

पगड़ी उतरवाकर 'सम्राट चौधरी' तोड़ेंगे अपना प्रण

सम्राट के पगड़ी लगातार पहने रहने से नीतीश कुमार की कुर्मी जाति के लोगों की भावनाएं आहत होने की बातें कही जा रही थीं, इसलिए सम्राट ने ये फैसला लिया है। इस बार के लोकसभा चुनाव में नीतीश कुमार ने आरजेडी के साथ मिलकर चुनाव ना लड़ते हुए एनडीए के साथ चुनाव लड़ा। हालांकि इससे पहले वह इंडी गठबंधन की कई बैठकों में भी शामिल हुए, लेकिन आखिरकार उन्होंने एनडीए का ही साथ चुना। लोकसभा चुनाव में एनडीए ने 30 सीटों पर जबकि इंडी गठबंधन ने 9 सीटों पर जीत हासिल की।

पगड़ी उतरवाकर 'सम्राट चौधरी' तोड़ेंगे अपना प्रण

बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अगले महीने अयोध्या जाएंगे। यहां पर 2 और 3 जुलाई को अयोध्या में सम्राट चौधरी अपनी पगड़ी खोलेंगे। इस दौरान वह मुंडन भी कराएंगे। अगस्त 2022 में बिहार के सीएम नीतीश कुमार BJP का साथ छोड़कर RJD में चले गए थे। इसके बाद सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार को हटाकर ही पगड़ी खोलने की बात कही थी। नीतीश कुमार अब बीजेपी के साथ हैं, इसलिए सम्राट चौधरी अपनी उसी बात पर अब अमल करने जा रहे हैं।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।