Saturday, 14 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना डेढ़ साल तक फाइलों में दबा रहा सोलर लाइट चोरी का मामला, अब विभाग ने दर्ज कराया एफआईआर 79 लाख की चोरी की कहानी पुलिस के गले नहीं उतर रही, कंपनी की भूमिका पर उठे सवाल छठ गीतों से भक्तिमय हुआ डुमरांव, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय महापर्व का आगाज खूनी वारदात के 11 दिन बाद झाड़ी में मिला फरार एसआई का शव, चिलहरी में पसरा मातम 500 लीटर विदेशी शराब के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, दो लग्जरी कारें जब्त एक जमीन, दो फैसले! दाखिल-खारिज में दोहरे मापदंड पर तत्कालीन सीओ घिरे आस्था के आड़े नहीं आएगी तंगहाली, जरूरतमंद व्रतियों का पूरा खर्च उठाएगी छठ पूजा सेवा समिति दस दिन बाद भी जानलेवा हमले का मुख्य आरोपित पुलिस की गिरफ्त से बाहर
Keshav Times

सपना चौधरी फंसी कानूनी पचड़े में,गैर जमानती वारंट हुआ जारी

सपना चौधरी अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं।अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया गया है।

सपना चौधरी फंसी कानूनी पचड़े में,गैर जमानती वारंट हुआ जारी
Sapna Chaudhary

केटी न्यूज़/दिल्ली

मशहूर डांसर सपना चौधरी को लेकर एक शॉकिंग खबर सामने आई है।बिग बॉस से पूरे देश में पॉपुलैरिटी हासिल कर चुकीं और एक तगड़ी फैन फॉलोइंग कमा चुकीं सपना की मुसीबतें बढ़ने वाली है।अपने लटकों-झटकों से सबका दिल जीत चुकीं सपना चौधरी अब कानूनी पचड़े में फंस गई हैं।अब उनके खिलाफ बड़ा एक्शन ले लिया गया है।जल्द ही वह हरियाणवी डांसर जेल जा सकती हैं।

सपना चौधरी फंसी कानूनी पचड़े में,गैर जमानती वारंट हुआ जारी

सपना चौधरी पर चीटिंग का संगीन आरोप लगा हैं।दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट ने ये वारंट जारी किया है। कोर्ट ने सपना चौधरी के खिलाफ ये वारंट दिल्ली पुलिस की इकनॉमिक ऑफेंस विंग में दर्ज हुई शिकायत के बाद ही जारी किया है।पवन चावला नाम के एक शख्स ने सपना के खिलाफ मामला दर्ज करवाया था जिसके चलते अब वो गिरफ्तार होने की कगार पर आ गई हैं।ये मामला साल 2021 का बताया जा रहा है। 

सपना चौधरी फंसी कानूनी पचड़े में,गैर जमानती वारंट हुआ जारी

शिकायत में कहा गया है कि डांसर ने पवन चावला नाम के शख्स से काम के सिलसिले में कुछ पैसे लिए थे और वो उन्हें वादे के मुताबिक चुका नहीं पाईं। इसी के बाद उनके खिलाफ चार्जशीट बनी और समन भी जारी हुए।समन जारी होने के बावजूद कोर्ट में पेश नहीं हुईं और अब उनके खिलाफ कड़ा एक्शन लेते हुए गैर जमानती वारंट जारी किया गया है।

 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।