Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प
Keshav Times

बक्सर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह का निधन, पत्रकारों में छाया शोक

बक्सर जिले के अनुभवी और समर्पित पत्रकार संतोष सिंह का बीती रात असामयिक निधन हो गया। नुआंव (कृष्णाब्रह्म) निवासी संतोष सिंह शनिवार देर शाम सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव में एक वैवाहिक समारोह में शामिल होने गए थे, जहां से लौटने के दौरान उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई। सीने में तेज दर्द उठते ही परिजन और साथियों ने उन्हें तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया।

बक्सर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह का निधन, पत्रकारों में छाया शोक

बक्सर के वरिष्ठ पत्रकार संतोष सिंह का निधन, पत्रकारों में छाया शोक

केटी न्यूज/बक्सर ।

अस्पताल सूत्रों के अनुसार डॉक्टर करीब दो घंटे तक लगातार उनका उपचार करते रहे। प्रारंभिक जांच में उनकी हालत सामान्य होती प्रतीत हो रही थी, लेकिन बीच उपचार के अचानक फिर से तेज दर्द उठा और उनकी स्थिति गंभीर हो गई। डॉक्टरों के प्रयासों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका। चिकित्सकों का कहना है कि हृदय में ब्लॉकेज के कारण उन्हें लगातार हार्ट अटैक आया, जिससे उनकी मृत्यु हो गई।

उनके निधन की खबर मिलते ही परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर दौड़ पड़ी। संतोष सिंह अपने पीछे पत्नी, एक पुत्र और तीन पुत्रियों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के लिए यह क्षति और भी अधिक गहरी मानी जा रही है। माता-पिता के इकलौते पुत्र रहे संतोष सिंह ने कम उम्र से ही पूरे परिवार की जिम्मेदारियां संभाल रखी थीं।

पत्रकारिता जगत में संतोष सिंह का नाम मेहनती, सादगीपूर्ण और मिलनसार पत्रकार के रूप में जाना जाता था। जिले की अनेक महत्वपूर्ण रिपोर्टिंग में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही। स्थानीय मीडिया कर्मियों ने उनके निधन को पत्रकारिता जगत की अपूरणीय क्षति बताते हुए गहरी संवेदना व्यक्त की है।संतोष सिंह की सरलता, संवाद शैली और पेशे के प्रति समर्पण को लंबे समय तक याद किया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।