Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

डुमरांव थाने में एसपी का जनता दरबार कल फरियादियों की सुनेगें शिकायत

एसपी शुभम आर्य रविवार को डुमरांव थाने में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। पुलिस-पब्लि मैत्री को बढ़ावा देने तथा पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए इस जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के पीड़ित व त्वरित न्याय के इच्छुक लोगों के अलावे पंचायत प्रतिनिधि व नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी इस जनता दरबार में मौजूद रहेंगे।

डुमरांव थाने में एसपी का जनता दरबार कल फरियादियों की सुनेगें शिकायत

डुमरांव थाने में एसपी का जनता दरबार कल फरियादियों की सुनेगें शिकायत

-- थाना क्षेत्र के लोगों की समस्याओं को सुन समाधान करेंगे एसपी, एसपी के जनता दरबार को ले लोगों मंे बढ़ा उत्साह

केटी न्यूज/डुमरांव

एसपी शुभम आर्य रविवार को डुमरांव थाने में जनता दरबार का आयोजन कर लोगों की समस्याओं को सुनेंगे। पुलिस-पब्लि मैत्री को बढ़ावा देने तथा पीड़ित लोगों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए इस जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। जनता दरबार में थाना क्षेत्र के पीड़ित व त्वरित न्याय के इच्छुक लोगों के अलावे पंचायत प्रतिनिधि व नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड पार्षद भी इस जनता दरबार में मौजूद रहेंगे। 

डुमरांव थाने में एसपी का जनता दरबार कल फरियादियों की सुनेगें शिकायत

 

डुमरांव थाना द्वारा पुलिस कप्तान के जनता दरबार को ले तैयारियां पूरी कर ली गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि जनता दरबार की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। उन्होंने कहा कि जनता दरबार दोपहर में आयोेजित होगा। उन्होंने कहा कि इसका व्यापक प्रचार-प्रसार भी कराया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इस जनता दरबार में शामिल हो, एसपी से अपनी फरियाद लगा सके।

डुमरांव थाने में एसपी का जनता दरबार कल फरियादियों की सुनेगें शिकायत

उन्होंने कहा कि जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादियों के आने की उम्मीद है। गौरतलब हो कि एसपी के निर्देश पर सभी थानों द्वारा भी अपने-अपने थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों में जाकर जनता दरबार का आयोजन किया जा रहा है। पुलिस कप्तान के इस पहल की लोग काफी सराहना कर रहे है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।