राजपुर : असमाजिक तत्वों ने खलिहान में लगाई आग, चार बीघे की फसल राख
धनसोई थाना क्षेत्र के बधार स्थित एक खलिहान में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखा करीब चार बीघे खेत का 800 बोझ धान की फसल जल गई है। जिससे पीड़ित किसान को करीब 1.80 लाख रूपए का नुकसान हुआ है।

-- धनसोई थाना क्षेत्र अंतर्गत देवकुली धर्मपुरा बधार की है घटना, पीड़ित किसान ने लगाई पुलिस व अंचल प्रशासन से गुहार
केटी न्यूज/राजपुर
धनसोई थाना क्षेत्र के बधार स्थित एक खलिहान में असमाजिक तत्वों ने आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखा करीब चार बीघे खेत का 800 बोझ धान की फसल जल गई है। जिससे पीड़ित किसान को करीब 1.80 लाख रूपए का नुकसान हुआ है। इस मामले में देवकुली धर्मपुरा निवासी पीड़ित किसान राजेश ओझा पिता रघुनाथ ओझा ने पुलिस व अंचल प्रशासन से न्याय की गुहार लगाई है।

पीड़ित ने बताया कि 25 दिसंबर की रात करीब 10 बजे किसी ने उनके खलिहान में आग लगा दी, जिससे खलिहान में रखा करीब 800 बोझ धान पूरी तरह से जल गया। इसकी जानकारी मिलते ही रात में हमलोग खलिहान पर पहंुच आग पर काबू पाने का प्रयास किए, लेकिन तबतक आग भयंकर रूप ले चुकी थी तथा देखते ही देखते सभी बोझे जल गए। घटना के बाद से पीड़ित किसान काफी आहत है। असमाजिक तत्वों की करतूत से उनके पूरे साल की मेहनत खाक हो गई है।

