स्टेपिंग स्टोन एकेडमी का वार्षिकोत्सव धूमधाम से सम्पन्न, रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा विद्यालय परिसर
पुराना भोजपुर स्थित स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षाेल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह, रंगीन प्रस्तुतियों और अभिभावकों की तालियों से सराबोर हो उठा।
-- डुमरांव एसडीएम ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, अतिथियों ने स्कूल की सराहना की
केटी न्यूज/डुमरांव
पुराना भोजपुर स्थित स्टेपिंग स्टोन एकेडमी में सोमवार को वार्षिकोत्सव समारोह हर्षाेल्लास और सांस्कृतिक उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसडीएम राकेश कुमार ने दीप प्रज्वलन कर किया। उनके साथ डुमरांव थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। विद्यालय परिसर बच्चों के उत्साह, रंगीन प्रस्तुतियों और अभिभावकों की तालियों से सराबोर हो उठा।समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत के साथ हुई, जहां विद्यालय के डायरेक्टर सुरेश सिंह ने सभी आगंतुकों का अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि स्टेपिंग स्टोन एकेडमी बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ सर्वांगीण विकास के अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है।

-- शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य
विद्यालय के डायरेक्टर सुरेश सिंह ने बताया कि वार्षिकोत्सव बच्चों को मंच पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर देता है, जिससे उनमें आत्मविश्वास और रचनात्मकता का विकास होता है। इसके बाद बच्चों द्वारा प्रस्तुत की गई विभिन्न आकर्षक सांस्कृतिक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। नृत्य, गीत-संगीत, नाटक, देशभक्ति कार्यक्रम और मंचीय प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों का दिल जीत लिया। हर प्रस्तुति पर अभिभावकों ने तालियां बजाकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि ये प्रस्तुतियां बच्चों की मेहनत और शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम हैं। समारोह को संबोधित करते हुए एसडीएम राकेश कुमार ने विद्यालय की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि स्टेपिंग स्टोन एकेडमी शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहा है।

-- गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी
एसडीएम ने कहा कि आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा ही बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कुंजी है, और यह विद्यालय इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। उन्होंने बच्चों को निरंतर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय प्रबंधन से विश्वनाथ सिंह, अभिषेक कुमार सहित शिक्षकों में अतुल कुमार, अनिल कुमार, दिव्या कुमारी, नेहा कुमारी की भूमिका सराहनीय रही। साथ ही मुखिया संघ अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, दीनू सिंह, मुखिया पिंटू सिंह, डॉ. भोला केशरी, निर्मल प्रसाद केशरी, श्रीकांत ओझा सहित अन्य सामाजिक सदस्यों ने भी सक्रिय योगदान दिया। समारोह के समापन पर विद्यालय प्रबंधन ने शिक्षा क्षेत्र में नवाचार, गुणवत्ता वृद्धि और बच्चों के भविष्य निर्माण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। अभिभावकों, शिक्षकों और बच्चों की उत्साही भागीदारी ने वार्षिकोत्सव को यादगार और सफल बना दिया।

