जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना खिलेगा-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अजमेर के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।

जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना खिलेगा-पीएम मोदी
PM Modi Raily

केटी न्यूज़/दिल्ली

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को अजमेर के पुष्कर के मेला मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि तीसरे कार्यकाल के पहले 100 दिन में भ्रष्टाचार के खिलाफ और बड़े फैसला लेने जा रहा हूं।मैं पूरी तैयारी करके बैठा हूं।100 साल में जो कार्रवाई हुई है, वह ट्रेलर है अभी बहुत कुछ बाकी है।

कांग्रेस के घोषणा पत्र को भी घेरा

पीएम ने आगे कहा कि भाजपा सरकार ने देश के 80 करोड़ जरूरतमंदों को मुफ्त अनाज दिया है। 10 साल में 30 लाख करोड रुपए से ज्यादा गरीबों के खाते में भेजे हैं। कांग्रेस की सरकार में पैसा बीच में लूट लिया जाता था।पीएम ने कांग्रेस के घोषणा पत्र पर भी तंज कसा।उन्होंने कहा कल कांग्रेस ने झूठ का पुलिंदा जारी किया है। यह कांग्रेस को बेनकाब करने वाला घोषणा पत्र है।आप देखे की हर पन्ने पर भारत के टुकड़े करने की बू आ रही है। कांग्रेस की घोषणा पत्र में वही सोच झलकती है जो सोच आजादी के समय मुस्लिम लीग में थी।

 

जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना खिलेगा

नरेंद्र मोदी ने कहा कि घमंडीया गठबंधन मोदी से चिढ़ता है।कांग्रेस के लोग समझ ले जितना कीचड़ उछालेंगे, कमल उतना ही खीलने वाला है।कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए रैली नहीं कर रही है। भ्रष्टाचारियों को बचाने के लिए कर रही है ।भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।मोदी ने कहा कि भारत को 2047 तक विकसित राष्ट्रीय बनाना है। यह तभी होगा जब देश की आधी आबादी की भागीदारी का विस्तार होगा। माता, बहन और बेटियों के सुख, सम्मान, सुरक्षा और समृद्धि मोदी की गारंटी है। आप मुझे भरपूर आशीर्वाद दीजिए।मैं 3 करोड़ बहनों को लखपति दीदी बनाना चाहता हूं।

भाजपा की पहचान कमल है

मोदी ने आगे कहा कि आज 6 अप्रैल को ही भाजपा की स्थापना हुई थी। यह संयोग है कि आज ही मुझे पुष्कर क्षेत्र में आने का सौभाग्य मिला है। ब्रह्मा जी तो नियंता है, निर्माता है ।भाजपा भी नए भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध है। सबसे बड़ी बात है कि कमल से इस क्षेत्र का संबंध है और भाजपा की पहचान भी कमल है। देश के कोने-कोने में कमल खिलाने जा रहा है।