Sunday, 22 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शादी की खुशियां पलभर में मातम में बदलीं, तालाब में नाव पलटने से दो युवकों की मौत; डुमरांव के 19 वर्षीय शनि की भी गई जान राजस्व मामलों के निपटारे में तेजी लाने की पहल, डुमरांव __ अंचल कार्यालय का अपर समाहर्ता ने किया निरीक्षण हुनर को मिला सम्मान, आईटीआई के दीक्षांत समारोह में मेधावी प्रशिक्षु सम्मानित सड़कें बनीं मुसीबत, गड्ढों के बीच सफर करने को मजबूर ग्रामीण बच्चों के सर्वांगीण विकास का मजबूत मंच है खेल : टी.एन. चौबे जासो में घर के भीतर चल रहा था गांजा का कारोबार, पुलिस ने दबोचे कारोबारी महिलाओं से दुर्व्यवहार के विरोध पर गांव में बवाल, दो पक्षों में मारपीट और आगजनी प्रधानमंत्री मोदी के बिहार दौरे पर बक्सर को विकास की बड़ी सौगात, 125 एकड़ में बनेगा औद्योगिक हब 1320 मेगावाट बिजली से रोशन होगा बिहार का विकास, बक्सर थर्मल की दोनों यूनिटें चालू चेक बाउंस के मामलों के निपटारे को बक्सर में लगी विशेष लोक अदालत, दो वादों में 4.30 लाख का समझौता खेतों की बिजली पर चोरों का डाका, 15 पोल से 11 हजार वोल्ट का तार गायब कमर में तमंचा, जेब में कारतूस और चोरी की बाइक... लूट की तैयारी कर रहे अपराधी को तीन साल की जेल
Keshav Times

खिलवाड़ में बखेड़ा: कनझरूआं में बच्चों के विवाद में महिला की मौत, दो नाबालिग समेत चार धराए

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरूआ गांव में शनिवार को बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद में बखेड़ा हो गया। बाद में इस विवाद को ले दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला तथा उसकी तीन बेटियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपितों में दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल है।

खिलवाड़ में बखेड़ा: कनझरूआं में बच्चों के विवाद में महिला की मौत, दो नाबालिग समेत चार धराए

केटी न्यूज/डुमरांव

कोरानसराय थाना क्षेत्र के कनझरूआ गांव में शनिवार को बच्चों के बीच खेल के दौरान हुए विवाद में बखेड़ा हो गया। बाद में इस विवाद को ले दोनों पक्षों की महिलाओं के बीच जमकर मारपीट हो गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित महिला तथा उसकी तीन बेटियों को पकड़ लिया है। पकड़े गए आरोपितों में दो नाबालिग बच्चियां भी शामिल है। खास यह कि आरोपित व पीड़ित पक्ष दोनों एक ही कुनबे के है तथा दोनों के घर भी है।मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम खेलने के दौरान कनझरूआं के बीरबहादूर सा व विजय साह उर्फ छोटक साह के छोटे-छोटे बच्चों के बीच विवाद हो गया था।

खिलवाड़ में बखेड़ा: कनझरूआं में बच्चों के विवाद में महिला की मौत, दो नाबालिग समेत चार धराए

हालांकि, यह विवाद खेल मैदान में ही समाप्त हो गया था, लेकिन दोनों बच्चाे ने अपने घर जाकर इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बताया जा रहा है कि शाम में बीर बहादूर साह की 39 वर्षीय पत्नी सुनीता देवी घर से टहलने के लिए निकली थी, इसी दौरान विजय साह की पत्नी कंचनी देवी तथा उसकी तीनों बेटियों ने सुनीता को पकड़ पिटाई शुरू कर दी। मारपीट के दौरान ही उनलोगों ने सड़क पर ही सुनीता को पटक दिया, जिससे उसके सर में गंभीर चोटें आई तथा मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस घटना के बा गांव में अफरा तफरी मच गई। सुनीता के स्वजन उसे लेकर इलाज के लिए अस्पताल गए, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों में तनाव बढ़ गया।

खिलवाड़ में बखेड़ा: कनझरूआं में बच्चों के विवाद में महिला की मौत, दो नाबालिग समेत चार धराए

हालांकि, मामले की जानकारी मिलते ही कोरानसराय पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपित महिला कंचन तथा उसकी तीन बेटियों को हिरासत में लेकर थाने आई। कंचन की दो बेटियां नाबालिग बताई जा रही है। पुलिस उनसे पूछताछ कर घटना की जानकारी ले रही है। जबकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। कोरानसराय थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि बच्चों के विवाद में यह हत्या हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपित महिला तथा उसकी बेटियों को हिरासत में ले पूछताछ की जा रही है। समाचार लिखे जाने तक इस मामले में एफआईआर दर्ज कराने की प्रक्रिया चल रही थी। वहीं, इस घटना की रविवार को भी गांव में चर्चा हो रही थी। बच्चों के विवाद में इस तरह के हिंसक झड़प की लोग निंदा कर रहे थे, वहीं, लोग पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना भी कर रहे है।

खिलवाड़ में बखेड़ा: कनझरूआं में बच्चों के विवाद में महिला की मौत, दो नाबालिग समेत चार धराए

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।