Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

ट्रक ने बाइक सवार चार को रौंदा, एक ही परिवार के तीन की दर्दनाक,मौत

ट्रक ने बाइक सवार चार को रौंदा, एक ही परिवार के तीन की दर्दनाक,मौत

केटी न्यूज /आरा

आरा-मोहनियां हाइवे पर जगदीशपुर थाना क्षेत्र के हरिगांव के समीप शनिवार की शाम भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गयी। हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से जख्मी भी हो गया। उसे चिंताजनक हालत में पटना रेफर कर दिया गया है। आरा से इलाज कराने के बाद चारों एक ही बाइक से घर लौट रहे थे।

ट्रक ने बाइक सवार चार को रौंदा, एक ही परिवार के तीन की दर्दनाक,मौत

तभी धान लदे बेलगाम ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। उसमें तीन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसा इतना भीषण था कि बच्चियों का शव पूरी तरह क्षत विक्षत हो गया था। उससे उनकी पहचान मुश्किल हो रही थी। मृतकों में इसाढ़ी गांव निवासी 22 वर्षीय पुत्र मनीष शर्मा, सहेन्द्र शर्मा की 12 वर्षीय पुत्री आंचल कुमारी और अनरूद्व शर्मा की आठ वर्षीय पुत्री प्रिया शर्मा शामिल हैं। जख्मी उसी गांव के विरुन शर्मा हैं, जो मृत मनीष शर्मा के पिता बताये जा रहे हैं। वहीं हादसे के बाद अफरातफरी मच गयी

ट्रक ने बाइक सवार चार को रौंदा, एक ही परिवार के तीन की दर्दनाक,मौत

और सड़क जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सूचना मिलने पर जगदीशपुर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सदर अस्पताल ले जाया गया। वहां इलाज के बाद जख्मी विरुन शर्मा को पटना रेफर कर दिया। उसके बाद तीनों शव का पोस्टमार्टम कराया गया। वहीं हादसे के बाद भाग रहे ट्रक को पुलिस ने दुलौर गांव के पास पकड़ लिया। हालांकि चालक भागने में सफल रहा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।