पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

पंखा ठीक करने के दौरान करंट लगने से महिला की मौत

- इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में तोड़ा दम

केटी न्यूज/आरा

जिले के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव में रविवार की सुबह करंट की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाने के दौरान उसने रास्ते में  दम तोड़ दिया। मृतका सरैया गांव निवासी रंजय यादव की 24 वर्षीया पत्नी पूजा यादव थी।

महिला के जेठ संजय यादव ने बताया कि घर में प्लास्टर करने का काम लगा है। उसी दौरान बिजली का पंखा खराब गया। वह पंखा ठीक कर रही थी। उसी दौरान वह करंट की चपेट में आ गई और बुरी तरह झुलस गई। उसके बाद उसे इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया। बताया जाता है कि महिला को दो पुत्र यश और हर्ष है। उसका पति रंजय यादव दिल्ली में रहता प्राइवेट काम करता है। घटना की सूचना मिलते ही जाप नेता रघुपति यादव आरा सदर अस्पताल पहुंचे और उसके के परिजनों से मिल घटना की जानकारी ली। साथ ही परिजनों को ढांढस बंधवाया। वहीं घटना के बाद महिला के घर में हाहाकार मच गया है।