Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़ तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल, एसपी के निर्देश पर आरोपित गिरफ्तार बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम
Keshav Times

ड्रोन से होगी रामनवमी जुलूस की निगरानी, जगह-जगह रहेंगे तैनात मजिस्ट्रेट

ड्रोन से होगी रामनवमी जुलूस की निगरानी, जगह-जगह रहेंगे तैनात मजिस्ट्रेट

- एसपी के निर्देश पर अभी से तैयारी कर रही पुलिस टीम

केटी न्यूज/डुमरांव

स्थानीय शहर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किये गये है। इसके लिए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा में किसी भी तरह का चूक न हो इसकी रणनीति तैयार कर ली है। पुलिस तीसरी आंख यानी की ड्रोन और वीडियोग्राफी से रामनवमी जुलूस की निगरानी करेगी। रामनवमी को लेकर चप्पे-चप्पे पुलिस बल की तैनाती की जायेगी। विधी-व्यवस्था की नियंत्रण को लेकर शहर में पुलिस बल के साथ मजिस्ट्रेट की प्रतिनियुक्ति की गयी है।

ड्रोन से होगी रामनवमी जुलूस की निगरानी, जगह-जगह रहेंगे तैनात मजिस्ट्रेट

एएसपी राज ने बताया कि असामाजिक तत्वों की कड़ी निगरानी को लेकर प्रशासन अलर्ट रहेगा और सामाजिक सौहार्द भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस सख्ती से निपटेगी। उन्होंने कहा कि रामनवमी पर निकलने वाले जुलूस की निगरानी को लेकर पुलिस बल के अतिरिक्त जवान तैनात रहेंगे। शहर में महावीरी झंडा पूजा समिति व बजरंगदल के द्वारा संध्या बेला में भव्य शोभायात्रा निकाली जायेगी। इसकी तैयारी पूरी कर ली गयी है। शोभायात्रा से पूर्व भव्य रथ पर विरजमान हनुमत लला नगर के चारों दिशाओं के मंदिरों में भ्रमण करेंगे। छठिया पोखरा स्थित अपने हनुमान मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन किया जाता है। राष्ट्रीय हिन्दू नव एकता दल द्वारा स्थानीय काली आश्रम से बाइक जुलूस निकाला जायेगा। इस जुलूस में करीब हजार की संख्या में हनुमान भक्त बाइक के साथ शामिल होंगे। यह जुलूस नगर के विभिन्न सड़को से गुजरते हुए लंगटू महादेव मंदिर पर पहुंचेंगे और वही पर जुलूस का समापन होगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।