Wednesday, 25 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बक्सर में भीषण सड़क हादसा: NH-922 पर रॉन्ग साइड से आ रहे बालू लदे ट्रक ने बाइक सवारों को कुचला, दो की मौत बक्सर के 46 गांवों की बदलेगी तस्वीर, विकास योजनाओं को मिलेगी रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से 20 वर्षीय युवक की मौत, शादी समारोह में शामिल होने जा रहा था उपेंद्र 5100 दीपों की रोशनी से नहा उठा ऐतिहासिक अहिल्या घाट, आस्था और संस्कृति का दिखा अद्भुत संगम बेटी के तिलकोत्सव की तैयारी में जुटे पिता की निकली अर्थी, खुशियां मातम में बदलीं कंजिया धाम में आस्था का सैलाब, ठाकुरजी के वार्षिकोत्सव पर भक्तों ने टेका मत्था योजनाओं की प्रगति और उपलब्धियों का देना होगा पूरा ब्योरा, लापरवाही पर डीएम सख्त सड़क हादसों पर लगाम से लेकर अवैध खनन तक, डीएम ने कसी अधिकारियों की नकेल आस्था की लहरों में डूबा बक्सर, कार्तिक पूर्णिमा पर रामरेखा घाट बना श्रद्धालुओं का केंद्र बेरोजगारी और लोकतांत्रिक अधिकारों की लड़ाई को धार देगा आरवाईए, बक्सर में जुटेंगे देशभर के नौजवान सड़कें बदहाल, सरकारी दावे बेहाल; एक साल से 30 योजनाओं पर लगा ब्रेक नीतीश कुमार के 20 वर्षों के शासनकाल का बक्सर में मना जश्न, विकास और सुशासन की गूंज
Keshav Times

अपराध की घटना को अंजाम देने के पहले दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल व गोली बरामद

अपराध की घटना को अंजाम देने के पहले दो गिरफ्तार, लोडेड पिस्टल व गोली बरामद
पुलिस गिरफ्त में आर्म्स के साथ अपराधी

केटी न्यूज/ ब्रह्मपुर

डीआईयू टीम ने ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर पीर बाबा स्थान के पास से दो युवकों को लोडेड पिस्टल व गोली के साथ बरामद किया है। युवकों की पहचान नावानगर थाना क्षेत्र के केसठ गांव के राजकिशोर चौरसिया व गुड्डु यादव के रूप में हुई है। इनकी गिरफ्तारी गुप्त सूचना पर की गई है। गिरफ्तारी के बाद पुलिस को युवकों ने बताया कि उनके गांव में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें नाच गाने करने आई नर्तकियों को छोड़ने हमलोग आए थे। हालांकि उनके पास पिस्टल कहा से आया इसका जबाव नहीं मिल सका है।

जबकि सूत्रों का कहना है कि उनसे पूछताछ के आधार पर कई अन्य लोग भी पुलिस गिरफ्त में आ सकते है। ब्रह्मपुर थानाध्यक्ष बैजनाथ चौधरी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों को डीआईयू की टीम ने पकड़ा है। पुलिस उनके अपराधिक रिकार्ड को खंगाल रही है। वही इस बिंदु पर भी जांच की जा रही है कि कही गिरफ्तार युवक हथियार सप्लायर तो नहीं है। हालांकि अभी तक ऐसी कोई जानकारी नहीं मिली है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।