लंबे समय से फरार चार वारंटी चढ़े पुलिस के हत्थे
स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार की अल सुबह अरियाव गांव में की गई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को धर दबोचा।
केटी न्यूज/कृष्णाब्रह्म
स्थानीय थाना क्षेत्र में पुलिस ने फरार अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए चार वारंटियों को गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई मंगलवार की अल सुबह अरियाव गांव में की गई, जहां पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को धर दबोचा।गिरफ्तार किए गए वारंटियों में संतोष कुमार सिंह, उमेश सिंह, शिव प्रसन्न सिंह और राम नाथ नट शामिल हैं। बताया जाता है कि ये सभी कई मामलों में वांछित थे और काफी समय से पुलिस की पकड़ से बाहर चल रहे थे। पुलिस लगातार इनकी तलाश में जुटी थी।

थानाध्यक्ष रवि कुमार के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को अहम सफलता माना जा रहा है। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों को विधिसम्मत प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायालय में प्रस्तुत कर दिया गया है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।पुलिस की इस कार्रवाई से इलाके में हड़कंप मच गया है और लोगों में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है।

