Thursday, 26 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब बेटियों के साथ मारपीट, बीच-बचाव करने पहुंची मां भी घायल रोजगारपरक कौशल प्रशिक्षण से निखरा प्रशिक्षु शिक्षकों का व्यक्तित्व सेंट्रल नाले के टूटे स्लैब बने मौत का जाल, गिरकर वृद्ध की गई जान ट्रक के तहखाने में छिपी थी शराब की खेप, पुलिस ने तस्करी का किया भंडाफोड़
Keshav Times

चोरी के मोबाइल, लैपटॉप व बाइक के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने जब एक मोबाइल चोरी की घटना में अनुसंधान क्रम में पुलिस को मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। हालांकि, दोनों चोर नाबालिग हैं। लेकिन, पुलिस ने दोनों पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए नयायालय में पेश किया।

चोरी के मोबाइल, लैपटॉप व बाइक के साथ दो नाबालिग गिरफ्तार

- मोबाइल चोरी के अनुसंधान के क्रम में पुलिस को मिली सफलता

केटी न्यूज/गाजीपुर : जनपद की पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। जिसमें पुलिस ने जब एक मोबाइल चोरी की घटना में अनुसंधान क्रम में पुलिस को मोबाइल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया। हालांकि, दोनों चोर नाबालिग हैं। लेकिन, पुलिस ने दोनों पर विधि सम्मत कार्रवाई करते हुए नयायालय में पेश किया। बताया जाता है कि अपराध और अपराधियों पर नकेल कसने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह के निर्देश पर सघन अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम पुलिस के पास एक मामला आया। जिसमें ककरही पुलिया के पहले परशुराम मंदिर के पास से मोबाइल चोरी हुई थी। जिसकी तहरीर पुलिस को दी गई। मामले में गिरफ्तारी को लेकर पुलिस लगातार दबिश बनाए हुए थी। इसी क्रम में मुखबीर की सूचना पर पुलिस ने दोनों नाबालिग चोरों को गिरफ्तार किया। जिले के सैदपुर थाना क्षेत्र के भटौला निवासी अच्छेलाल कश्यप के बेटे 17 वर्षीय मोहित(परिवर्तित नाम) व शरीफपुर निवासी नन्हकू यादव का 17 वर्षीय बेटा नितीन यादव (परिवर्तित नाम) को गिरफ्तार किया गया। जिनकी तलाशी लेने के क्रम में उनके पास से दो लैपटॉप, तीन मोबाइल व एक चोरी की बाइक बरामद की गई।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।