Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

केटी न्यूज /गाजीपुर

रेवतीपुर थाना क्षेत्र के उतरौली चट्टी के समीप पुलिस ने बृहस्पतिवार की सुबह वाहन चेकिंग के दौरान एक बदमाश को धर दबोचा। पूछताछ में बताया कि वह लूट की घटना को अंजाम देने जा रहा था। मौके से उसकी तलाशी लेने पर कमर के पीछे पैंट में छिपाकर रखा गया एक तमंचा एवं कारतूस बरामद किया गया।थाने लाकर कड़ी पूछताछ में बदमाश ने‌ अपना नाम पता दीपक पांडेय निवासी नौली थाना रेवतीपुर बताया। पुलिस के पूछताछ में उसने बताया कि वह क्षेत्र में लूट की एक घटना को अंजाम देने जा रहा था। जिसके बाद पुलिस ने उसका मेडिकल मुआयना कराने के बाद उसका आर्म्स एक्ट में चालान कर दिया।

लूट की वारदात को अंजाम देने जा रहा अपराधी पिस्टल के साथ गिरफ्तार

रेवतीपुर थानाध्यक्ष आलोक त्रिपाठी ने बताया कि वह अपने हमराही आरक्षी संगम शुक्ला एवं मधुरेन्द्र के साथ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान एवं अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व क्षेत्राधिकारी जमानियां के मार्गदर्शन में वांछित/वारण्टी/लूट/शातिर अपराधियों की तलाश में उतरौली चट्टी पर ताड़ीघाट- बारा हाइ-वे किनारे चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक युवक संदिग्ध तरीके से आता दिखाई दिया। बताया कि जब उसे पास आने को कहा गया तो वह भागने लगा। शक होते ही उसका घेराबंदी कर पीछा शुरू कर दिया। इसके बाद बदमाश अहलहा लहराने लगा‌। मगर उसे दौड़ाकर किसी तरह असलहा व कारतूस समेत दबोच लिया।थानाध्यक्ष ने बताया कि पकड़े गए बदमाश का अपराधिक इतिहास का पता लगाया जा रहा है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।