केटी न्यूज/राजपुर
राजपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव में एक 20 वर्षीय युवक ने फांसी लगा आत्महत्या कर लिया है। घटना बीती रात की है। घरवालों को इसकी जानकारी अहले सुबह तब हुई जब घरवाले उसे जगाने का प्रयास कर रहे थे और कमरे के अंदर से कोई जबाव नहीं आ रहा था। घरवालों की आवाज सुन पड़ोसी भी जुट गए। इसके बाद सभी ने मिल दरवाजा तोड़ा तो अंदर युवक पंखे से लटकता मिला। इसके बाद पुलिस को भी इसकी सूचना दी गई मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। मृतक की पहचान राजपुर के स्व ललन त्रिपाठी के 20 वर्षीय पुत्र अमित त्रिपाठी के रूप में हुई है।

इस घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा इसे प्रेम प्रसंग से जोड़कर देखा जा रहा है। लोगों का कहना है कि युवक ने एक सुसाइट नोट भी छोड़ा है। लेकिन पुलिस तथा उसके परिजन इसकी पुष्टि नहीं कर रहे थे। इस घटना के बाद घर में कोहराम मच गया था। मृतक के शव से लिपट उसके परिजन देर तक रोते विलखते रहे।

राजपुर थानाध्यक्ष युसुफ अंसारी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मामले की जांच जा रही है। उन्होंने कहा कि अभी तक घटना के कारणों का पता नहीं चल सका है। वैसे अमित के फांसी लगाए जाने की घटना पर पूरे दिन क्षेत्र में कई तरह की चर्चाएं हो रही थी। बता दें कि रविवार को धनसोई बाजार में भी एक 21 वर्षीय युवक ने इसी तरह फांसी लगा इहलीला समाप्त की थी।




टिप्पणियां 0
टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।