Sunday, 29 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
मतदाता सूची के दावों-आपत्तियों की जांच में जुटेंगे राजनीतिक दल, प्रशासन ने सौंपी सूची राजस्व कर्मियों की हड़ताल से जमीन विवादों के निपटारे में अड़चन, छह मामलों का मौके पर समाधान डुमरांव अस्पताल की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था के खिलाफ 6 दिसंबर से अनिश्चितकालीन धरना केसठ अंचल कार्यालय में पसरा सन्नाटा, सीओ छुट्टी पर तो कर्मचारी हड़ताल पर शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम
Keshav Times

चालक को फंसाने के लिए ई-रिक्शा में रखा गया था कट्टा, एक गिरफ्तार

सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में सोमवार की रात सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा से देशी कट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने 24 घंटे में ही इस मामले का खुलास करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान एकौना निवासी अभिमन्यु उर्फ गोलू राय पिता सुनील राय के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी पवन राय पिता स्व. विक्रम राय फरार हो गया है।

चालक को फंसाने के लिए ई-रिक्शा में रखा गया था कट्टा, एक गिरफ्तार

चालक को फंसाने के लिए ई-रिक्शा में रखा गया था कट्टा, एक गिरफ्तार

-- एसडीपीओ ने प्रेस वार्ता आयोजित कर दी जानकारी, सोमवार की रात सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में सड़क किनारे खड़ी ई-रिक्शा से बरामद हुआ था देशी कट्टा

केटी न्यूज/डुमरांव

सिमरी थाना क्षेत्र के एकौना गांव में सोमवार की रात सड़क किनारे खड़ी एक ई-रिक्शा से देशी कट्टा बरामद हुआ था। पुलिस ने 24 घंटे में ही इस मामले का खुलास करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका दूसरा साथी फरार हो गया है। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान एकौना निवासी अभिमन्यु उर्फ गोलू राय पिता सुनील राय के रूप में हुई है, जबकि उसका साथी पवन राय पिता स्व. विक्रम राय फरार हो गया है। 

चालक को फंसाने के लिए ई-रिक्शा में रखा गया था कट्टा, एक गिरफ्तार

एसडीपीओ ने बताया कि दोनों ने मिलकर ई-रिक्शा चालक को फंसाने की नियत से सड़क किनारे खड़ी उसके ई-रिक्शा में देशी कट्टा रख दिया था तथा डायल 112 को फोन कर यह बताया था कि ई-रिक्शा में देशी कट्टा रखा गया है तथा इस ई-रिक्शा से शराब की तस्करी होती है। इस सूचना पर डायल 112 की टीम ने उक्त ई-रिक्शा से देशी कट्टा बरामद करने के साथ ही उसे जब्त कर लिया था।

चालक को फंसाने के लिए ई-रिक्शा में रखा गया था कट्टा, एक गिरफ्तार

मामले की जांच के दौरान सिमरी पुलिस ने ई-रिक्शा चालक सुनील पासवान को हिरासत में ले पूछताछ की थी। पूछताछ में उससे मिली जानकारी व वैज्ञानिक अनुसंधान के दौरान इस मामले में अभिमन्यु व पवन की संलिप्तता सामने आई थी। जिसके बाद पुलिस ने उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की। इस दौरान अभिमन्यु पकड़ा गया, जबकि पवन घर से फरार था। एसडीपीओ ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। 

चालक को फंसाने के लिए ई-रिक्शा में रखा गया था कट्टा, एक गिरफ्तार

प्रेस वार्ता के दौरान सिमरी थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।