Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

चंद्रमा यादव हत्याकांड में पोते ने अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर, पुलिस ने तेज किया जांच

चंद्रमा यादव हत्याकांड में पोते ने अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर, पुलिस ने तेज किया जांच

- पुलिस को दिए आवेदन में दादा की हत्या व गहना, नगदी आदि लूट ले जाने का लगाया है आरोप

केटी न्यूज/डुमरांव

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के लेवाड़ गांव में हुए चंद्रमा यादव हत्याकांड के तीसरे दिन उसके पोता अनिकेत यादव ने एफआईआर दर्ज कराया है। पुलिस को दिए आवेदन में अनिकेत ने बताया है कि 16 अगस्त को सुबह चार बजे जब उसकी नींद खुली तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद था। करीब आधा घंटा के प्रयास के बाद मैं दरवाजा तोड़ कर बाहर निकला तो देखा कि दलान में

चंद्रमा यादव हत्याकांड में पोते ने अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर, पुलिस ने तेज किया जांच

दादा जी निढाल पड़े है। किसी ने उनकी हत्या कर दी थी। वही दलान में रखे बक्शा को तोड़ उसमें से नगदी व आभूषण के साथ ही जमीन के कागजात चुरा लिया गया था। हत्यारों ने दलान का दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया था। वही पिछला दरवाजा भी बाहर से बंद था। मैं जब हो हल्ला करने लगा तो पड़ोस की एक महिला आवाज सुनकर आई तथा बाहर से

चंद्रमा यादव हत्याकांड में पोते ने अज्ञात पर दर्ज कराया एफआईआर, पुलिस ने तेज किया जांच

बंद दलान के दरवाजा को खोली। इसके बाद मैं बाहर निकलकर शोर मचाने लगा। जिसके बाद ग्रामीण इकट्ठा हुए। हालांकि अनिकेत ने किसी को नामजद नहीं किया है। वही सूत्रों की मानंे तो पुलिस इस हत्याकांड के उदभेदन के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रही है। थानाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि जल्दी ही हत्यारे को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।