Saturday, 28 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिकायतों के घेरे में सिमरी थाना, कमान प्रशिक्षु डीएसपी को रमना वाला लड़का की देव दीपावली रील ने मचाया धमाल, 24 घंटे में मिले 1.25 करोड़ व्यूज दो ट्रेलरों की भीषण भिड़ंत, खाई में फंसा चालक; एक घंटे की मशक्कत के बाद बची जान गंगा घाटों पर सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली नावों पर परिवहन विभाग का शिकंजा बक्सर में स्पर्श सेंटर खोलने की मांग, पूर्व सैनिकों को मिलेगी राहत भूमि विवाद के फैसले से भड़का पक्ष, सीओ पर हमले की कोशिश स्कूल में अचानक पहुंची गया पुलिस, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, गांव में पसरा मातम बाल विवाह के खिलाफ बेटियों ने बुलंद की आवाज, मुक्त भारत बनाने का लिया संकल्प स्कॉर्पियो की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत, गांव में पसरा मातम सड़क सुरक्षा संकल्प है। जिंदगी अनमोल है सड़क पर लापरवाही नहीं, जिम्मेदारी दिखाएं। सफाई कर्मियों की सुरक्षा से समझौता नहीं, मैनहोल में उतरने पर पूर्ण प्रतिबंध
Keshav Times

बक्सर में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, बाइक चोर फरार

बक्सर में ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिदिन की तरह वीर कुंवर सिंह चौक पर चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की एक बाइक बरामद की, लेकिन बाइक चोर पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।पुलिस द्वारा बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। जब उससे वाहन के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कागज लाने के बहाने बाइक छोड़कर भाग निकला। जब बाइक के नंबर की जांच की गई तो पता चला कि बाइक अक्टूबर 2024 में सिमरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी

बक्सर में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, बाइक चोर फरार

बक्सर में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, बाइक चोर फरार

केटी न्यूज/बक्सर  

बक्सर में ट्रैफिक पुलिस ने प्रतिदिन की तरह वीर कुंवर सिंह चौक पर चलाये जा रहे वाहन जांच अभियान के दौरान चोरी की एक बाइक बरामद की, लेकिन बाइक चोर पुलिस को चकमा दे फरार हो गया।पुलिस द्वारा बताया गया कि ट्रैफिक पुलिस नियमित वाहन जांच के दौरान एक संदिग्ध बाइक सवार को रोका। जब उससे वाहन के दस्तावेज मांगे गए, तो वह कागज लाने के बहाने बाइक छोड़कर भाग निकला। जब बाइक के नंबर की जांच की गई तो पता चला कि बाइक अक्टूबर 2024 में सिमरी थाना क्षेत्र से चोरी हुई थी। बाइक मालिक काजीपुर निवासी विक्की गोड है जिसने 14 अक्टूबर को थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

बक्सर में वाहन जांच के दौरान चोरी की बाइक बरामद, बाइक चोर फरार

उन्होंने बताया था कि दुर्गापूजा मेले के दौरान उनकी और उनके दोस्तों की तीन बाइक गायब हो गई थीं।ट्रैफिक प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि जिले भर में चौक-चौराहों पर नियमित वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। फरार चोर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आरोपी की गिरफ्तारी से अन्य चोरी हुई बाइकों का भी खुलासा हो सकता है। चोरी की बाइक बरामद होने की जानकारी विक्की गोड को दे दी गई है। बाइक को कोर्ट की प्रक्रिया पूरी होने के बाद मालिक को सौंपा जाएगा।पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे वाहन जांच के दौरान सही दस्तावेज साथ रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना दें।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।