कोचिंग के लिए घर से निकली छात्रा फरार, मां ने पुलिस से लगाई गुहार
डुमरांव के एक मोहल्ले से कोचिंग जाने की बात कह दसवी कक्षा की एक छात्रा फरार हो गई है। जब वह बहुत देर तक नहीं लौटी तथा उसका मोबाइल भी बंद आने लगा तब घरवालों को चिंता हुई तथा आस पड़ोस समेत सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसकी मां ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया है।
केटी न्यूज/डुमरांव
डुमरांव के एक मोहल्ले से कोचिंग जाने की बात कह दसवी कक्षा की एक छात्रा फरार हो गई है। जब वह बहुत देर तक नहीं लौटी तथा उसका मोबाइल भी बंद आने लगा तब घरवालों को चिंता हुई तथा आस पड़ोस समेत सभी संभावित ठिकानों पर उसकी तलाश की गई, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। इसके बाद उसकी मां ने स्थानीय थाने में लिखित आवेदन दिया है। थाने में दिए आवेदन में पीड़िता ने जिक्र की है कि उसकी बेटी करीब घर से कोचिंग पढ़ने की बात कह निकली थी, लेकिन लौटकर नहीं आई है।

आवेदन मिलते ही पुलिस मामले की जांच व किशोरी को बरामद करने के प्रयास में जुट गई है। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि महिला के आवेदन में एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि जल्दी ही किशोरी को बरामद कर लिया जाएगा। वहीं, जानकारों का कहना है कि मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा है।

