Monday, 16 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
छठ व्रतियों की सेवा में आगे आए विधायक आनंद मिश्रा, पूजन सामग्री और फलों का किया वितरण छठ की व्यस्तता के बीच अस्पताल में जारी रहा इलाज, मरीजों की लगी रही कतार बाल दिवस पर मेधावी बच्चों को मिला राष्ट्रीय सन्मार्ग पुरस्कार, सपना कुमारी बनीं अव्वल ईओ राहुल धर दूबे की निगरानी में सज-धजकर तैयार हुए डुमरांव के छठ घाट, आज अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य 79 लाख की बीम चोरी में कंपनी के साथ पुलिस की तफ्तीश भी सवालों के घेरे में केसठ में खरना पर छठ व्रतियों ने किया प्रसाद ग्रहण, आज अस्ताचलगामी सूर्य को देंगी पहला अर्घ्य घास काटने घर से निकले बुजुर्ग की पईन में मिली लाश, गांव में पसरा मातम अवैध संबंधों के विवाद में हुई थी राजेश उर्फ सुखाड़ी की नृशंस हत्या, पड़ोसी पिता-पुत्र गिरफ्तार पराली जली तो नपेंगे कृषि अधिकारी, किसानों पर भी होगी कार्रवाई छठ घाटों पर बदइंतजामी बर्दाश्त नहीं, खरना से पहले पूरा करना होगा तैयारी का काम नहाय-खाय के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय छठ महापर्व, व्रतियों में दिखा भारी उत्साह दिनदहाड़े उचक्कों का आतंक, बाजार जा रही महिला को बनाया निशाना
Keshav Times

सीमा पार अपराध रोकने को बिहार-यूपी पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

विधानसभा चुनाव और आगामी त्योहारों को शांतिपूर्ण व सुरक्षित माहौल में सम्पन्न कराने के लिए बिहार और उत्तर प्रदेश पुलिस ने बॉर्डर सुरक्षा को लेकर बड़ा कदम उठाया है। बक्सर में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी गौरव पांडेय के नेतृत्व में आयोजित संयुक्त बैठक में दोनों राज्यों के अधिकारियों ने एक स्वर में कहा कि सीमा क्षेत्र में अपराध और तस्करी पर पूरी तरह से नकेल कसने के लिए सघन अभियान चलाया जाएगा।

सीमा पार अपराध रोकने को बिहार-यूपी पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

सीमा पार अपराध रोकने को बिहार-यूपी पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

केटी न्यूज/बक्सर 

बैठक में यह तय किया गया कि शराब, हथियार और नकदी की अवैध आवाजाही पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। इसके लिए बॉर्डर इलाकों में नाकाबंदी, गश्ती और संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग की जाएगी। होटल-ढाबों और ठहरने वाले संदिग्ध व्यक्तियों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।

सीमा पार अपराध रोकने को बिहार-यूपी पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि चुनाव व त्योहारों के दौरान किसी भी तरह का माहौल बिगाड़ने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अपराधियों की पहचान कर उन्हें चिन्हित किया जाएगा और समय रहते उनकी गतिविधियों पर रोक लगाई जाएगी। साथ ही असामाजिक तत्वों और शराब माफियाओं से जुड़े मामलों पर पुलिस का विशेष फोकस रहेगा।

सीमा पार अपराध रोकने को बिहार-यूपी पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

दोनों राज्यों की पुलिस ने तय किया कि वे लगातार आपस में संपर्क बनाए रखेंगी और सूचनाओं का आदान-प्रदान कर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगी। अधिकारियों ने आमजन से भी अपील की कि संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय पर कार्रवाई की जा सके। पुलिस का कहना है कि त्योहारों के समय भीड़भाड़ बढ़ने से असामाजिक तत्व सक्रिय हो जाते हैं, ऐसे में जनता का सहयोग बेहद जरूरी है। प्रशासन की प्राथमिकता है

सीमा पार अपराध रोकने को बिहार-यूपी पुलिस ने बनाई संयुक्त रणनीति

कि चुनाव और पर्व-त्योहार पूरी तरह से शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हों। बैठक में नगर थानाध्यक्ष मनोज सिंह, औद्योगिक थाना प्रभारी संजय कुमार, नरही थानाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह और फेफाना थानाध्यक्ष समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।