12 वर्ष बाद साकार हुआ निकृष पंप हाउस का सपना, मुख्यमंत्री ने रिमोट से उठाया पर्दा
मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा जिले वासियों के लिए सौगातों वाला रहा। इस दौरान कई ऐसी योजनाओं की सौगात भी मिली है, जिसकी प्रतीक्षा वर्षों से इलाकाई लोग कर रहे थे। इसी कड़ी में चौसा प्रखंड के रामपुर के पास बने निकृष पंप हाउस की योजना भी है।

- निकृष पम्प हाउस से पानी निकलता देख खुश हुए किसान, दूर हो गई सिंचाई की समस्या
केटी न्यूज/चौसा
मुख्यमंत्री का प्रगति यात्रा जिले वासियों के लिए सौगातों वाला रहा। इस दौरान कई ऐसी योजनाओं की सौगात भी मिली है, जिसकी प्रतीक्षा वर्षों से इलाकाई लोग कर रहे थे। इसी कड़ी में चौसा प्रखंड के रामपुर के पास बने निकृष पंप हाउस की योजना भी है।
12 वर्ष बाद इस योजना का लाभ शनिवार को क्षेत्रिय किसानों को मिला। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रिमोट से इसका पर्दा उठा योजना को आम जनता को समपिर्त किया। वहीं, पंप हाउस को पानी उगलते देख किसान खुशी से झूम उठे।बता देे कि शनिवार को प्रगति यात्रा के तहत सूबे के निजाम नीतीश कुमार जिले में आये।
जहा सिमरी में 200 करोड़ की लागत से बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट सहित कई बड़ी योजनाओं का रिमोट से पर्दापण कर उद्घाटन किया गया। जिसमें 2700 हेक्टेयर भूमि को सिंचित करने के लिए 62 करोड़ की लागत से बना निकृष पम्प नहर योजना भी शामिल था। इस पम हाउस के चालू होने से रामपुर, डिहरी, व राजपुर के नागपुर, गजधरा आदि दर्जनों से ऊपर गांव के भूमि सिंचित की जा सकेगी।
हर वर्ष सूखे जैसी बनती थी स्थिति, अब 2700 हेक्टेयर खेतों में लहलहायेगी फसलें
निकृष पम्प नहर योजना का निर्माण के 12 वर्षाे का क्षेत्र के किसानों का इंतजार खत्म हो गया। इस पम्प योजना नहर के चालू हो जाने से क्षेत्र के लोगों में खुशहाली आ गई है। जहा पम्प के चालू होने से लोग खुश है की अब इस वर्ष से क्षेत्र के उनके खेतों में फसलें लहलहाने लगेगी। कई वर्षाे से इस क्षेत्र के किसान सूखे की मार व सिंचाई का पानी का दंश झेल रहे थे। लेकिन, क्षेत्र के किसानो के अब अच्छे दिन आ गए। निकृष पम्प नहर क्षेत्र के किसानों के लिए वरदान साबित होगा।
रामपुर के गणेश मास्टर, डा. राजेन्द्र प्रसाद, सोनू चौबे, भोला ठाकुर, देवनाथ साह व कामेश्वर साह ने बताया कि वर्षों से इस क्षेत्र के किसानों के खेतों की प्यास नही बुझती थी। लोगों की मांग पर मुख्यमंत्री ने ही योजना की मंजूरी दी थी। अब पम्प के चालू हो जाने से खेतों में सोना उगलने लगेगा। अब हमारे खेत सिंचाई के पानी के लिए नही तरसेंगे।