Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल बेटियों की पढ़ाई का सुनहरा मौका, आवासीय विद्यालय में नामांकन के लिए आवेदन की समय_सीमा करीब
Keshav Times

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले मिला 'विस्फोटक'

पीएम मोदी के बस्तर आने से पहले सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है।नक्सल विरोधी अभियान के तहत भारी संख्या में नक्सलियों का डंप विस्फोटक सामान बरामद किया

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले मिला 'विस्फोटक'
Explosive

केटी न्यूज/छत्तीसगढ़

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 8 अप्रैल को छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंच रहे हैं।जगदलपुर के छोटे से गांव 'आमाबाल' में दोपहर करीब 12 बजे उनकी जनसभा होगी।पीएम मोदी बस्तर लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार 'महेश कश्यप' के लिए प्रचार करेंगे।छत्तीसगढ़ के बस्तर लोकसभा सीट पर प्रथम चरण का चुनाव 19 अप्रैल को होने वाला है।मतदान के लिए कुछ ही दिन शेष बचे हैं।ऐसे में चुनाव प्रचार के लिए काफी कम समय बचा है।सभी प्रत्याशी चुनाव प्रचार में अपनी पूरी ताकत झोंक रहें हैं।

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले मिला 'विस्फोटक'

नक्सलियों का डंप विस्फोटक बरामद

वहीं पीएम मोदी के बस्तर आने से पहले सुकमा पुलिस ने बड़ी कार्यवाई की है।नक्सल विरोधी अभियान के तहत भारी संख्या में नक्सलियों का डंप विस्फोटक सामान बरामद किया गया है।जवानों ने दो अलग-अलग जगहों पर डंप नक्सलियों के हथियार, विस्फोटक सामान को बरामद किया है।टोंडामर्का और डब्बामर्का के जंगली पहाड़ी इलाके में सर्चिंग के दौरान मौके से जवानों ने जिलेटिन, इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, सल्फर पाउडर,भारी मात्रा में बारूद, 5 किलो का आईईडी बम BGL, नक्सलियों का दैनिक सामान,कॉर्डेक्स वायर और कई सामान बरामद किया है।

पीएम मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे से पहले मिला 'विस्फोटक'

सुकमा पुलिस के लिए बड़ी सफलता

इसके अलावा डब्बामर्का की जंगल पहाड़ी में सर्चिंग में BGL लांचर,BGL प्रोजेक्टर BGL राउंड और 8 वायरलेस सेट, इलेक्ट्रॉनिक फ्लैश, मोबाइल फोन टिफिन बम सेफ्टी फ्यूज और कई विस्फोटक सामान जवानों ने बरामद किए हैं।इतनी बड़ी मात्रा में नक्सलियों द्वारा डंप विस्फोटक सामान का बरामद होना सुकमा पुलिस के लिए बहुत बड़ी सफ़लता है।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।