Friday, 27 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
नहर किनारे युवक का शव, पास में गिरी थी बाइक: बिखरा पड़ा था किराना का सामान, हत्या या हादसा! संविधान की प्रस्तावना के पाठ से गूंजा न्यायालय परिसर, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों का दिलाया गया स्मरण आग की चपेट में उजड़ गए चार परिवार, गृहस्थी का सामान जलकर खाक 19 वर्षीय युवती के लापता होने पर अपहरण की आशंका, पिता ने थाने में दिया आवेदन संविधान के मूल्यों से रूबरू हुए द एमिटी स्कूल सोनवर्षा के विद्यार्थी, प्रतियोगिताओं में दिखाई प्रतिभा शराब मामले में पुलिस की दबिश, फरार महिला धंधेबाज समेत दो पकड़ाए दो दिनों से लापता युवक की मौत से गांव में मातम, हत्या की आशंका गेहूं की बोआई के दौरान रोटावेटर की चपेट में आया 12 वर्षीय किशोर, मौके पर मौत युवा संसद में गूंजे विकसित भारत, एक राष्ट्र-एक चुनाव और डिजिटल इंडिया के मुद्दे मौतों के बाद भी नहीं थमा हादसों का सिलसिला, छह दिन में दूसरी दुर्घटना मतदाता सूची में छूटे युवाओं और महिलाओं को जोड़ने पर जोर, 11 दिसंबर तक चलेगा अभियान सरकारी नल पर पानी भरने को लेकर विवाद, युवक घायल
Keshav Times

जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में 122 करोड़ रुपए के बजट का अनुमोदन

जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में 122 करोड़ रुपए के बजट का अनुमोदन

- जिला पंचायत अध्यक्ष ने क्षेत्र से जुड़ी समस्याओं के निष्तारण का दिलाया भरोसा

केटी न्यूज/बलिया

जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक शनिवार को आचार्य नरेंद्र देव सभागार में जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद चौधरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में पंचम राज्य वित्त, 15वें वित्त तथा अन्य बजट के अनुमोदन के लिए सदन के समक्ष रखा गया। जिसे सभी सदस्यों की सर्वसम्मति मिलने के बाद अनुमोदित किया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष चौधरी ने कहा कि हम सभी सदस्यों को मिलकर जनपद में विकास की रफ्तार को बनाए रखना है। सदस्यों को आश्वस्त किया कि उनके क्षेत्र से जुड़ी जो भी

जिला पंचायत की बोर्ड की बैठक में 122 करोड़ रुपए के बजट का अनुमोदन

समस्या संज्ञान में आएगी उसे गंभीरता से लेते हुए त्वरित निस्तारण किया जाएगा। अधिकारियों से भी कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते सदस्यों की हर सकारात्मक बात को प्राथमिकता पर सुना जाए। मुख्य रूप से योजना वित्तीय वर्ष 2022-23, जिला पंचायत बलिया का मूल बजट वर्ष 2023-24 का 64 करोड़ तथा संशोधित बजट 2022-23 का 122 करोड़ का अनुमोदन सर्वसम्मति से हुआ। बैठक में विधायक फेफना संग्राम सिंह यादव, विधायक सिकंदरपुर जियाउद्दीन रिजवी, मुख्य विकास अधिकारी प्रवीण वर्मा, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ जयंत कुमार, जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी अशोक सिंह के अलावा बोर्ड के सदस्य मौजूद थे।

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।