Monday, 30 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
रेलयात्री कल्याण समिति ने समाजसेवियों, पूर्व सैनिकों और मीडिया कर्मियों को किया सम्मानित चौसा पावर प्लांट की समस्याओं पर विधायक के दरबार पहुंचे किसान, अगले माह होगी त्रिपक्षीय बैठक बालू कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाना पड़ा भारी, सड़क सुरक्षा कार्यकर्ता की सरेराह पिटाई किशोर की मौत के मामले में पुलिस ने ट्रैक्टर किया जब्त मणियां हत्याकांड में पति समेत चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज ग्राहक बनकर शोरूम में घुसी, लाखों के गहनों पर किया हाथ साफ, युवती जेल भेजी गई बक्सर की आध्यात्मिक विरासत विश्व पटल पर बढ़ाएगी नगर की प्रतिष्ठा : गिरिराज सिंह सोवा गांव में आपसी विवाद ने लिया हिंसक रूप, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर लगाए मारपीट के आरोप किराना दुकान बनी गांजा बिक्री का ठिकाना, पुलिस ने दो धंधेबाजों को दबोचा सिमरी में 54 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, भेजा गया जेल शराबबंदी कानून के उल्लंघन पर पुलिस का शिकंजा, आठ गिरफ्तार स्टॉल सजाकर बच्चों ने सीखा कारोबार का गुर, फूड फेस्टिवल बना आकर्षण का केंद्र
Keshav Times

कार का फटा टायर कोचिंग संचालक की मौत, तीन जख्मी

कार का फटा टायर कोचिंग संचालक की मौत, तीन जख्मी

केटी न्यूज/आरा

सोमवार की दोपहर सड़क हादसे में कार सवार कोचिंग संचालक की मौत हो गयी। इलाज के लिए  सदर अस्पताल आरा ले जाने के क्रम में दमौत हो गई। हादसे में कार सवार तीन लोग भी गंभीर रूप से जख्मी हो गए। घटना भोजपुर में बिहिया-बिहटा स्टेट हाईवे पर पीरो थाना क्षेत्र के लमारी टोला मोड़ के समीप हुई। तीनों का इलाज आरा के एक निजी अस्पताल में कराया जा रहा है। घटना को लेकर देर तक अफरातफरी मची रही। मृत कोचिंग संचालक की पहचान पीरो थाना क्षेत्र के चतुर्भुजी बरांव गांव निवासी चंदन सिंह 23  पिता रघुवर सिंह के रूप में हुई। वह आरा नवादा थाना क्षेत्र की बाजार समिति में कोचिंग चलाते थे। उनके चाचा श्रीराम सिंह बरांव पंचायत के मुखिया हैं।

कार का फटा टायर कोचिंग संचालक की मौत, तीन जख्मी

अन्य घायलों में बरांव गांव निवासी रामचंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र मनोज सिंह, राजेंद्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र गोल्डन सिंह एवं धनजी यादव का 18 वर्षीय पुत्र दीपू कुमार शामिल है। बताया जा रहा है कि चंदन सिंह रोज की तरह सोमवार की सुबह भी गांव से कार से बाजार समिति स्थित अपनी कार कोचिंग गये थे। दोपहर में वह अपने तीन साथियों के साथ कार से वापस गांव लौट रहा था। उसी दौरान लमारी टोला मोड़ के समीप उनकी कार का टायर फट गया।

कार का फटा टायर कोचिंग संचालक की मौत, तीन जख्मी

उससे उनकी कार अनियंत्रित होकर लोहे के एक पोल से जा टकरा। उसमें कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। उसके बाद स्थानीय लोगों और मुखिया की ओर से उनके परिजनों को सूचना दी गयी। तब परिजन पहुंचे और इलाज के लिए सभी को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया गया। वहां डाक्टरों द्वारा चंदन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना मिलने पर टाउन थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करवाया गया। 

इससे जुड़ी खबरें

और देखें ›

टिप्पणियां 0

✍️

टिप्पणी एडमिन की मंज़ूरी के बाद सबको दिखेगी। अभद्र भाषा का प्रयोग न करें।