साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

बक्सर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी तरीके से बैंक खातों का इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।

साइबर ठगी गैंग का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार

--बैंक खातों से लाखों की निकासी, कई राज्यों से जुड़े तार

केटी न्यूज/बक्सर 

बक्सर पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सक्रिय ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जबकि अन्य फरार अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस के अनुसार यह गिरोह फर्जी तरीके से बैंक खातों का इस्तेमाल कर लाखों रुपये की ठगी कर रहा था।पुलिस अधीक्षक कार्यालय से जारी प्रेस विज्ञप्ति के मुताबिक, 20 मार्च को साइबर थाने को मिली सूचना के आधार पर जांच शुरू की गई। जांच में उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक के चार खातों में संदिग्ध लेन-देन का मामला सामने आया, जिनसे बिहार सहित अन्य राज्यों में साइबर ठगी की शिकायतें जुड़ी थीं।

गहन जांच के बाद पता चला कि ये सभी खाते बक्सर जिले के सोवा गांव के अलग-अलग खाताधारकों के नाम पर संचालित हो रहे थे और इनसे लाखों रुपये की निकासी की गई थी।इस मामले में साइबर थाना कांड संख्या 16/26 को दर्ज कर विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के सोवा गांव निवासी रंजीत कुमार को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर साइबर फ्रॉड को अंजाम देने की बात कबूल की है।पुलिस ने आरोपी के पास से मोबाइल, क्यूआर कोड मशीन, बायोमेट्रिक फिंगरप्रिंट मशीन, डेबिट कार्ड, चेक समेत कई डिजिटल उपकरण बरामद किए हैं।

बरामद सामान से स्पष्ट है कि गिरोह संगठित तरीके से लोगों को ठगी का शिकार बना रहा था।वहीं, इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपी नारायण सिंह उर्फ अनंत राज के संभावित ठिकानों पर भी छापेमारी की गई, लेकिन वह फरार मिला। पुलिस ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।इस पूरे ऑपरेशन में साइबर थाना बक्सर की टीम की अहम भूमिका रही। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी से जुड़ी किसी भी सूचना के लिए तुरंत हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें।