वार्ड 13 में अतिक्रमण से आम रास्ता बाधित, अंचलाधिकारी से की गई शिकायत
प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित वार्ड संख्या 13 में सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर मुहल्ले के लोगों ने दर्जनों हस्ताक्षरों के साथ अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि मुकेश चौधरी द्वारा गली में अतिक्रमण कर सीढ़ी का निर्माण कर दिया गया है, जिससे सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया है।
केटी न्यूज/केसठ।
प्रखंड के स्थानीय गांव स्थित वार्ड संख्या 13 में सार्वजनिक गली पर अतिक्रमण किए जाने से आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर मुहल्ले के लोगों ने दर्जनों हस्ताक्षरों के साथ अंचलाधिकारी को आवेदन देकर अतिक्रमण हटाने की मांग की है।आवेदन में बताया गया है कि मुकेश चौधरी द्वारा गली में अतिक्रमण कर सीढ़ी का निर्माण कर दिया गया है, जिससे सार्वजनिक रास्ता अवरुद्ध हो गया है। इसके कारण स्थानीय लोगों को आवागमन में कठिनाइयों के साथ-साथ दुर्घटना की आशंका भी बनी रहती है।ग्रामीणों का आरोप है कि मुकेश चौधरी को देखकर मुहल्ले के रोजिड मियां, अफजल मियां, नन्हे मियां, आरिफ मियां, मुन्नू हाशमी, पप्पू मियां, साखर मियां, साहेब मियां, आनंदी ठाकुर, ललन साह एवं संतोष साह सहित कई अन्य लोगों ने भी गली में अतिक्रमण कर लिया है, जिससे रास्ता पूरी तरह संकरा हो गया है।

अतिक्रमण से त्रस्त मुहल्लेवासियों प्रियांशु कुमार, लल्लू साह, इंद्रावती देवी, निर्मल चौबे, गुप्ता महादेव सहित दो दर्जन से अधिक लोगों ने हस्ताक्षरयुक्त आवेदन अंचलाधिकारी को सौंपते हुए गली को अतिक्रमण मुक्त कराने की मांग की है।शिकायतकर्ताओं ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आवेदन की प्रतिलिपि गृह विभाग, पटना, जिलाधिकारी बक्सर, अनुमंडल पदाधिकारी डुमरांव एवं स्थानीय विधायक को भी भेजी गई है, ताकि शीघ्र कार्रवाई कर सार्वजनिक रास्ते को अतिक्रमण से मुक्त कराया जा सके।

